रायपुर : महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा, सम्मान एवं अधिकारों की रक्षा सर्वाेच्च प्राथमिकता – डॉ. ममता साहू

        रायपुर (BCC NEWS 24): छत्तीसगढ़ महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. ममता साहू ने रायगढ़ में महिला एवं बाल विकास विभाग की विभिन्न योजनाओं एवं विभागीय कार्यों की समीक्षा बैठक ली। उन्होंने महिला सशक्तिकरण, बाल संरक्षण, विधिक सहायता तथा महिलाओं एवं बच्चों को शासन की योजनाओं का समयबद्ध लाभ सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जरूरतमंद महिलाओं को हर परिस्थिति में आवश्यक सहायता, संरक्षण एवं मार्गदर्शन उपलब्ध कराया जाए।

        डॉ. ममता साहू ने कहा कि महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा, सम्मान एवं अधिकारों की रक्षा हमारी सर्वाेच्च प्राथमिकताओं में रहनी चाहिए। इसके लिए विभागीय योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के साथ ही जमीनी स्तर पर विभागीय अमले के बीच बेहतर समन्वय आवश्यक है। उन्होंने योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक समय पर पहुंचाने तथा महिला एवं बाल संरक्षण से जुड़े मामलों में संवेदनशीलता के साथ त्वरित कार्रवाई पर जोर दिया।

        समीक्षा बैठक में महिला सशक्तिकरण से जुड़ी योजनाओं, बाल संरक्षण व्यवस्था, महिलाओं को विधिक सहायता, संरक्षण एवं परामर्श सेवाओं सहित विभागीय गतिविधियों की जानकारी ली गई। अध्यक्ष ने मैदानी स्तर पर योजनाओं की नियमित निगरानी करने तथा जरूरतमंद महिलाओं और बच्चों तक शासकीय सहायता की प्रभावी पहुंच सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

        बैठक में जिला परियोजना अधिकारी श्री अरुण कुमार पांडेय, महिला संरक्षण अधिकारी सुश्री चौताली राय, केंद्र प्रशासक सुश्री निहारिका पटनायक, जिला पंचायत सभापति महिला एवं बाल विकास श्रीमती सुषमा खलको, एमआईसी महिला एवं बाल विकास श्रीमती त्रिवेणी डहरे सहित विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।



                Hot this week

                KORBA : सांसद ज्योत्सना महंत ने ली जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक

                दुर्घटना जन्य क्षेत्रों में रेडियमयुक्त चेतावनी व संकेतक बोर्ड,...

                रायपुर : सुलेंगा की तुलेंद्री बनीं मिसाल

                राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन ने संवारी जिंदगीराइस मिल और...

                रायपुर : सेवा संकल्प अभियान 2026 : कभी घर का था इंतजार, अब मिला सपनों का आशियाना

                प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण ने सावित्री के परिवार को दी...

                Related Articles

                Popular Categories