दिव्यांगता के कारण आवागमन में होती थी परेशानी, अब जरूरी कामों के लिए बढ़ी स्वतंत्रता
शासन की सहायता से मिली मोटराइज्ड ट्राइसाइकिल, सामाजिक गतिविधियों में सहभागिता को मिला संबल
शशिदेव और परिजनों ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के प्रति जताया आभार
रायपुर (BCC NEWS 24): सेवा संकल्प अभियान के तहत शासन की जनकल्याणकारी योजनाएं जरूरतमंद लोगों के जीवन को आसान बनाने में सहायक बन रही हैं। रायगढ़ जिले के पुसौर विकासखंड के ग्राम त्रिभौना निवासी शशिदेव साव के लिए मोटराइज्ड ट्राइसाइकिल ऐसी ही मदद साबित हुई है। दिव्यांगता के कारण पहले घर से बाहर आना-जाना और रोजमर्रा के जरूरी काम करना उनके लिए चुनौतीपूर्ण था। मोटराइज्ड ट्राइसाइकिल मिलने के बाद अब वे पहले की तुलना में अधिक सहजता और स्वतंत्रता के साथ आवागमन कर पा रहे हैं।
जरूरत को समझकर मिली सहायक उपकरण की सुविधा
शशिदेव साव को आवागमन में होने वाली परेशानी को देखते हुए मोटराइज्ड ट्राइसाइकिल की आवश्यकता महसूस की गई। उनकी जरूरत को ध्यान में रखते हुए जनपद पंचायत पुसौर के माध्यम से आवेदन समाज कल्याण विभाग को भेजा गया। आवश्यक परीक्षण एवं औपचारिकताएं पूरी होने के बाद कार्यालय उप संचालक, समाज कल्याण विभाग, रायगढ़ द्वारा उन्हें मोटराइज्ड ट्राइसाइकिल प्रदान की गई।
आवागमन आसान होने से बढ़ी आत्मनिर्भरता
मोटराइज्ड ट्राइसाइकिल मिलने के बाद शशिदेव के लिए घर से बाहर निकलना और जरूरी कार्यों के लिए आवागमन करना आसान हुआ है। अब वे अपने दैनिक कार्य अधिक स्वतंत्रता से कर पा रहे हैं। आवागमन की सुविधा बढ़ने से उनकी सामाजिक गतिविधियों में सहभागिता को भी संबल मिला है। सहायक उपकरण ने उनके लिए केवल आवागमन को आसान नहीं बनाया, बल्कि आत्मनिर्भरता और आत्मविश्वास को भी मजबूती दी है।
शशिदेव साव और उनके परिजनों ने शासन द्वारा उपलब्ध कराई गई सहायता के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी, मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय एवं जिला प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि मोटराइज्ड ट्राइसाइकिल मिलने से रोजमर्रा के जरूरी कामों के लिए उनकी राह आसान हुई है।

(Bureau Chief, Korba)







