KORBA : महतारी वंदन योजना से आरती बाई को मिल रहा आर्थिक संबल

        नियमित आर्थिक सहायता से बच्चों की पढ़ाई और परिवार की जरूरतों को मिल रहा सहारा

        कोरबा (BCC NEWS 24): जिले के पाली विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत फुलवारीपारा की रहने वाली श्रीमती आरती बाई के परिवार के लिए महतारी वंदन योजना नियमित आर्थिक सहयोग का माध्यम बन रही है। योजना के अंतर्गत उन्हें प्रतिमाह एक हजार रुपये की राशि उनके बैंक खाते में प्राप्त होती है, जिससे परिवार की आवश्यक जरूरतों को पूरा करने में उन्हें आर्थिक सहारा मिल रहा है। आरती बाई के पति यात्री बस में हेल्पर के रूप में कार्य करते हैं। वे प्रतिदिन काम के लिए घर से निकलते हैं, लेकिन इस कार्य से होने वाली आमदनी सीमित है। परिवार में दो बच्चे हैं, जो नियमित रूप से स्कूल में पढ़ाई कर रहे हैं। उनकी एक बेटी हायर सेकेंडरी स्कूल में तथा एक बेटा हाई स्कूल में अध्ययनरत है। आरती बाई बताती हैं कि परिवार की सीमित आय में बच्चों की पढ़ाई और घर की रोजमर्रा की जरूरतों को पूरा करना कई बार चुनौतीपूर्ण हो जाता है। ऐसे समय में महतारी वंदन योजना के तहत मिलने वाली एक हजार रुपये की नियमित राशि उनके लिए काफी उपयोगी साबित हो रही है। वे इस राशि का उपयोग बच्चों की पढ़ाई-लिखाई से जुड़ी आवश्यकताओं, घर के जरूरी खर्चों तथा अपनी व्यक्तिगत जरूरतों को पूरा करने में करती हैं।

        आरती बाई के अनुसार, समय पर मिलने वाली यह राशि परिवार की छोटी-छोटी जरूरतों को पूरा करने में महत्वपूर्ण सहयोग देती है। इससे उन्हें आर्थिक रूप से आत्मविश्वास और संबल मिलता है तथा बच्चों की शिक्षा को निरंतर आगे बढ़ाने में भी मदद मिल रही है। आरती बाई ने महतारी वंदन योजना के माध्यम से महिलाओं को आर्थिक सहयोग प्रदान करने के लिए छत्तीसगढ़ शासन के प्रति आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में संचालित इस योजना से उन्हें अपने परिवार की जरूरतों को पूरा करने में नियमित सहायता मिल रही है। इसके लिए उन्होंने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय को धन्यवाद देते हुए उनके प्रति कृतज्ञता व्यक्त की है। आरती बाई के परिवार के लिए महतारी वंदन योजना की यह नियमित सहायता केवल आर्थिक सहयोग ही नहीं, बल्कि बच्चों की शिक्षा को जारी रखने और परिवार की आवश्यकताओं को बेहतर ढंग से पूरा करने का एक महत्वपूर्ण माध्यम बन रही है।



                Hot this week

                कोरबा में उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने ब्लड डोनेशन वैन को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

                रक्तदान को मिलेगा नया विस्तार, जरूरतमंद मरीजों को समय...

                Related Articles

                Popular Categories