KORBA : सेवा की कहानी : सेवा संकल्प अभियान के ‘सेवा मेरा योगदान’ से जनसेवा को मिला नया संबल

        सेवा मेरा योगदान बना जनभागीदारी का माध्यम, अधिकारी-कर्मचारी, युवा और नागरिकों ने किया रक्तदान

        रक्त की हर बूंद किसी के जीवन की नई उम्मीद, महारक्तदान शिविर में बढ़-चढ़कर हुई सहभागिता

        कोरबा (BCC NEWS 24): कोरबा नगर के बुधवारी स्थित आदिवासी शक्तिपीठ में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत ‘सेवा मेरा योगदान’ कार्यक्रम की भावना को साकार करते हुए वृहद स्वास्थ्य एवं महारक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में जनप्रतिनिधि,  अधिकारी-कर्मचारी, गणमान्य नागरिक, युवा और आमजनों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाते हुए जनसेवा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की। रक्तदान मानव सेवा का ऐसा कार्य है, जिसमें दिया गया रक्त जरूरतमंद व्यक्ति के लिए जीवन की उम्मीद बनता है। दुर्घटना, गंभीर बीमारी, प्रसव, शल्य चिकित्सा और अन्य आपातकालीन परिस्थितियों में रक्त की उपलब्धता जीवन रक्षा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। इसी मानवीय भावना के साथ शिविर में अनेक लोगों ने आगे आकर रक्तदान किया और ‘सेवा मेरा योगदान’ के संकल्प को सार्थक बनाया।

        शिविर में स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत श्री  हरीश कुमार चंद्रा ने अपने सहकर्मियों श्री बीनू कुमार कंवर एवं अन्य सहयोगियों के साथ रक्तदान कर सेवाभाव का संदेश दिया। हरीश कुमार चंद्रा ने कहा कि रक्तदान करके उन्हें अच्छा लगता है और किसी जरूरतमंद के जीवन की रक्षा में अपना योगदान देने पर गर्व महसूस होता है। उनका कहना है कि रक्तदान के बाद मन में संतोष और समाज के लिए कुछ करने की सकारात्मक अनुभूति होती है।
        रक्तदाता बीनू कुमार कंवर ने कहा कि रक्तदान किसी अनजान व्यक्ति तक भी हमारी मानवता और संवेदनशीलता पहुंचाने का माध्यम है। रक्त की एक यूनिट किसी जरूरतमंद परिवार के लिए बड़ी राहत और जीवन की नई आशा बन सकती है। उन्होंने रक्तदान से जुड़ी भ्रांतियों को दूर करते हुए यह संदेश भी दिया गया कि स्वस्थ एवं पात्र व्यक्ति द्वारा चिकित्सकीय मानकों के अनुरूप रक्तदान करने से सामान्यतः शरीर में स्थायी कमजोरी नहीं आती। शरीर रक्त की पूर्ति स्वाभाविक रूप से करता है। रक्तदान से पहले स्वास्थ्य संबंधी आवश्यक जांच की जाती है और पात्रता के अनुसार ही रक्त लिया जाता है। चिकित्सकीय सलाह और निर्धारित अंतराल का पालन करते हुए रक्तदान सुरक्षित रूप से किया जा सकता है।

        शिविर में सहभागिता करने वाले नागरिकों ने आमजनों से अपील की कि स्वस्थ और पात्र व्यक्ति रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाएं, इससे जुड़ी भ्रांतियों को दूर करें और जरूरतमंदों की जीवन रक्षा के लिए आगे आएं। सेवा केवल किसी एक अवसर का कार्य नहीं, समाज के प्रति हमारी साझा जिम्मेदारी और संवेदनशीलता की अभिव्यक्ति है। ‘सेवा मेरा योगदान’ के संकल्प के साथ प्रत्येक नागरिक अपनी क्षमता के अनुरूप जनहित में सहभागी बने और सेवा संकल्प अभियान को जनभागीदारी की व्यापक भावना से मजबूत करे।



                Hot this week

                KORBA : विषेष लेख : सेवा मेरा योगदान ने बदली हसदेव-सर्वमंगला घाट की तस्वीर

                जनभागीदारी से दूर हुई गंदगी, स्वच्छता से निखरा नदी...

                KORBA : सेवा संकल्प अभियान के तहत पोड़ी उपरोड़ा में दिव्यांग सहायता शिविर आयोजित

                11 दिव्यांगजनों को मिली बैटरी चलित ट्राइसाइकिल, बच्चे को...

                Related Articles

                Popular Categories