KORBA : सेवा संकल्प अभियान के तहत आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम का होगा आयोजन

        ’25 सितम्बर से 07 अक्टूबर तक जिले के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में मातृ संवाद एवं सम्मान समारोह’

        ’आंगनबाड़ी केंद्रों में सजेगा सेवा का उत्सव, माताओं और कर्मठ कार्यकर्ताओं का होगा सम्मान’

        कोरबा (BCC NEWS 24): सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा ‘आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम’ का आयोजन किया जाएगा। 25 सितम्बर से 07 अक्टूबर 2026 के मध्य तिथिवार जिले के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में एक दिवसीय सम्मान एवं मातृ संवाद कार्यक्रम आयोजित होंगे। इस दौरान जिले के आंगनबाड़ी केंद्रों में उत्सव का माहौल रहेगा। कार्यक्रम में सजग माताओं का हौसला बढ़ाते हुए महतारी वंदन योजना से प्राप्त राशि का सदुपयोग स्वयं तथा अपने बच्चों के पोषण स्तर में सुधार के लिए करने वाली माताओं को ‘पोषण शक्ति सम्मान’ प्रदान किया जाएगा। इसके साथ ही महिला एवं बाल विकास विभाग की योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन में उत्कृष्ट दायित्व निभाने वाली आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, सहायिकाओं एवं मितानिनों को भी स्थानीय जनप्रतिनिधियों द्वारा सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम के माध्यम से माताओं के साथ संवाद स्थापित कर पोषण एवं बच्चों के बेहतर स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता को और मजबूत किया जाएगा। इसी क्रम में 25 सितंबर 2026 को दोपहर 1 बजे से आंगनबाड़ी केंद्र, कोहड़िया चारपारा में आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।



                Hot this week

                KORBA : सेवा की कहानी : सेवा संकल्प अभियान के ‘सेवा मेरा योगदान’ से जनसेवा को मिला नया संबल

                सेवा मेरा योगदान बना जनभागीदारी का माध्यम, अधिकारी-कर्मचारी, युवा...

                कोरबा जिले की तीन रेत खदानों के लिए इलेक्ट्रॉनिक-नीलामी 21 अक्टूबर से

                कुदमुरा, चारपारा और भिलाईखुर्द रेत खदानों के उत्खनन पट्टा...

                Related Articles

                Popular Categories