ब्रेकिंग: देशभर में भारी बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, MP-बिहार और यूपी में अलर्ट, चक्रवात से ओडिशा में बाढ़ का खतरा, 10 हजार लोग शिफ्ट; सिक्किम में लैंडस्लाइड, 20 से ज्यादा घर बहे

        नई दिल्ली: सिक्किम के ग्यालशिंग जिले के रिंबी गांव में लगातार बारिश के कारण गुरुवार रात लैंडस्लाइड हुई। इसमें 20 से ज्यादा घर और सरकारी क्वार्टर बह गए। हालांकि, अभी तक किसी की मौत की सूचना नहीं है।

        बंगाल की खाड़ी से उठा अर्नब चक्रवात अब कमजोर पड़ गया है। इसके कारण ओडिशा में भारी बारिश के साथ अचानक बाढ़ और लैंडस्लाइड का खतरा बना हुआ है। राज्य के दक्षिणी और पश्चिमी इलाकों में निचले और लैंडस्लाइड प्रभावित क्षेत्रों में रहने वाले करीब 10 हजार लोगों को 200 राहत केंद्रों में भेजा गया है। चक्रवात से 9 राज्य प्रभावित हैं।

        अगले 24 घंटे में छत्तीसगढ़, तटीय आंध्र प्रदेश, ओडिशा और तेलंगाना में भारी बारिश हो सकती है। इन इलाकों में 50-60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने के साथ गरज-चमक भी हो सकती है।

        मध्य प्रदेश में स्ट्रॉन्ग सिस्टम एक्टिव है। जबलपुर समेत 13 जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, 16 जिलों में भारी बारिश का अनुमान है। बिहार में आज 19 जिलों में बारिश का यलो अलर्ट है। हरियाणा में भी यमुनानगर, करनाल और पानीपत समेत 6 जिलों में बारिश होने की संभावना है।

        वहीं, यूपी में एक बार फिर मानसून एक्टिव हो गया है। आज सुबह से लखनऊ, कानपुर, उन्नाव, वाराणसी, प्रयागराज और जौनपुर समेत 20 शहरों में बारिश का दौर जारी है। लखनऊ में गुरुवार शाम से तेज हवाओं के साथ बारिश हो रही है।

        सैटेलाइट मैप में देखें मानसूनी बादलों की स्थिति

        देशभर से मौसम की तस्वीरें

        ओडिशा के पुरी शहर में लगातार 3 दिनों से लगातार बारिश जारी है।

        ओडिशा के पुरी शहर में लगातार 3 दिनों से लगातार बारिश जारी है।

        सिक्किम के पश्चिमी जिले के युकसोम-ताशीडिंग क्षेत्र के रिंबी गांव में लगातार बारिश के कारण गुरुवार रात में लैंडस्लाइड हुई। इसमें कई घर, सरकारी क्वार्टर और अन्य संपत्तियां बह गईं।

        सिक्किम के पश्चिमी जिले के युकसोम-ताशीडिंग क्षेत्र के रिंबी गांव में लगातार बारिश के कारण गुरुवार रात में लैंडस्लाइड हुई। इसमें कई घर, सरकारी क्वार्टर और अन्य संपत्तियां बह गईं।

        आंध्र के विशाखापट्टनम में बाढ़ का पानी अपार्टमेंट के अंदर घुस गया।

        आंध्र के विशाखापट्टनम में बाढ़ का पानी अपार्टमेंट के अंदर घुस गया।

        कोलकाता में बारिश से कई सड़कों पर पानी भर गया। इससे ट्रैफिक प्रभावित हुआ।

        कोलकाता में बारिश से कई सड़कों पर पानी भर गया। इससे ट्रैफिक प्रभावित हुआ।

        बिहार के सुपौल और नेपाल में बारिश के बीच कोसी बराज पर हाई अलर्ट, उफान पर कोसी।

        बिहार के सुपौल और नेपाल में बारिश के बीच कोसी बराज पर हाई अलर्ट, उफान पर कोसी।

        राजस्थान के अजमेर में गुरुवार को दिनभर गर्मी का असर रहा। सुबह से तेज धूप निकलने के कारण लोग उमस और चिलचिलाती धूप से परेशान रहे।

        राजस्थान के अजमेर में गुरुवार को दिनभर गर्मी का असर रहा। सुबह से तेज धूप निकलने के कारण लोग उमस और चिलचिलाती धूप से परेशान रहे।



                Hot this week

                एक्टर मुश्ताक खान का 75 साल की उम्र में निधन, आज अंतिम विदाई

                Mumbai: 'वेलकम' और 'आशिकी' जैसी फिल्मों में काम करने...

                Related Articles

                Popular Categories