KORBA : रासेयो के स्थापना दिवस समारोह में विरासत पत्रिका का किया विमोचन

        एच आई वी व टीबी की जांच निशुल्क – रक्तदान व अंगदान समाज के लिए समाज को करें जागरूक युवा

        कोरबा (BCC NEWS 24): कमला नेहरू महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों के लिए अभिमुखीकरण कार्यक्रम का आयोजन महाविद्यालय के ई कक्ष में किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ रविकांत सिंह राठौर नोडल अधिकारी जिला एड्स नियंत्रण समिति कोरबा थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ प्रशांत बोपापुरकर ने की। रासेयो प्रतीक पुरुष स्वामी विवेकानंद तथा छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा पर माल्यार्पण तथा दीप प्रज्ज्वलन के पश्चात रासेयो जिला संगठक वाय के तिवारी ने स्वागत भाषण के साथ ही उपस्थित स्वयंसेवकों तथा प्राध्यापकों को राष्ट्रीय सेवा योजना के 57 में स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दी तथा विकसित भारत के निर्माण में युवाओं की भूमिका व उनके कौशल की सराहना की।

        मुख्य अतिथि की आसंदी से डॉ रविकांत सिंह राठौर ने कहा कि युवाओं की सकारात्मक सोच व उत्साह पूर्ण कार्य से असंभव को संभव बनाया जा सकता है उन्होंने एचआईवी एड्स की जानकारी व जांच कराने में युवाओं को निसंकोच आगे आने के लिए प्रेरित किया, रक्तदान न केवल दूसरों की जान बचाने का सुख देता है बल्कि इससे स्वयं के स्वास्थ्य की सघन जांच के साथ आरोग्यता का लाभ भी मिलता है। अतिथियों ने महाविद्यालय के स्वयंसेवकों को रक्तदान के प्रमाण पत्र वितरित कर उनके प्रयास की सराहना की। इस अवसर पर स्वयंसेवकों को रासेयो सी व बी प्रमाण पत्र तथा भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा का प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ प्रशांत बोपापुरकर ने स्वयंसेवकों को स्थापना दिवस की शुभकामनाएं देते हुए निस्वार्थ सेवा के प्रति सदा आग्रही बने रहने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में भूगोल विभाग के अध्यक्ष  ए के मिश्रा वाणिज्य विभाग के अध्यक्ष बी के वर्मा शिक्षा संकाय की अध्यक्ष डॉ श्रीमती भारती कुलदीप सहायक प्राध्यापक श्री बृजेश तिवारी, टी वी नरसिम्हम, वेदव्रत उपाध्याय, आशुतोष शर्मा, डॉ श्रीमती बीना विश्वास, डॉ सुशीला कुजूर, डॉ विमला सिंह, श्रीमती प्रीति द्विवेदी आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ रासेयो स्वयंसेविका कु सरिता चौहान तथा आभार ज्ञापन रासेयो कार्यक्रम अधिकारी  जी एम उपाध्याय द्वारा किया गया।

        विरासत का किया गया विमोचन

        राष्ट्रीय सेवा योजना के 57 में स्थापना दिवस पर महाविद्यालय की रासेयो की वार्षिक पत्रिका विरासत का विमोचन किया गया जिसमें गणतंत्र दिवस परेड शिविर, पूर्व गणतंत्र दिवस परेड शिविर, राष्ट्रीय एकता शिविर में सहभागी स्वयंसेवकों की स्मृतियां, गोदग्राम में नियमित  गतिविधियों व विशेष शिविर के दौरान  स्वयंसेवकों द्वारा श्रमदान से निर्मित किए गए स्थायी संपत्ति का वर्णन है।अतिथियों ने इस प्रकार के प्रकाशन की भूरि भूरि प्रशंसा की।  पत्रिका का प्रकाशन रासेयो जिला संगठन वाय के तिवारी के नेतृत्व में कार्यक्रम अधिकारी जी एम उपाध्याय तथा सुश्री प्रीति महंत के द्वारा किया गया है।



                Hot this week

                कोरबा जिले की तीन रेत खदानों के लिए इलेक्ट्रॉनिक-नीलामी 21 अक्टूबर से

                कुदमुरा, चारपारा और भिलाईखुर्द रेत खदानों के उत्खनन पट्टा...

                Related Articles

                Popular Categories