KORBA : सेवा की कहानी : प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम ने बदली वंदना की राह, डीजे-लाइट्स व्यवसाय से आर्थिक रूप से हुई सशक्त

        रोजगार की नई राह बनी प्रधानमंत्री रोजगार सृजन योजना, वंदना के परिवार में आई खुशहाली

        कोरबा (BCC NEWS 24): स्वरोजगार को बढ़ावा देकर लोगों को अपने पैरों पर खड़ा करने की दिशा में प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम महत्वपूर्ण माध्यम बन रहा है। योजना के तहत बैंक ऋण और अनुदान का लाभ लेकर हितग्राही अपने व्यवसाय की शुरुआत कर रहे हैं। कोरबा नगर के पटेलपारा निवासी श्रीमती वंदना पैंकरा भी इसी योजना का लाभ लेकर आज अपने परिवार की आर्थिक स्थिति को मजबूत करने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं। वंदना बताती हैं कि योजना की जानकारी उन्हें जागरूकता शिविर के माध्यम से मिली। इसके बाद उन्होंने जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र के मार्गदर्शन में आवेदन किया। डीजे, लाइट्स एंड साउंड का व्यवसाय शुरू करने के लिए बैंक ऑफ बड़ौदा से उन्हें 10 लाख रुपये का ऋण स्वीकृत हुआ। योजना के अंतर्गत 35 प्रतिशत यानी 3.50 लाख रुपये की सब्सिडी का लाभ मिल रहा है, जबकि शेष ऋण राशि का भुगतान वे बैंक की किश्तों के माध्यम से कर रही हैं।

        वंदना के लिए यह बदलाव केवल व्यवसाय शुरू होने तक सीमित नहीं रहा, बल्कि इससे परिवार की आमदनी का नया रास्ता खुला है। वे बताती हैं कि योजना से जुड़ने से पहले उनकी अनुमानित मासिक आय करीब 11 हजार रुपये थी। अब डीजे, लाइट्स एवं साउंड के व्यवसाय से उनकी मासिक आय लगभग 50 से 80 हजार रुपये तक पहुंच गई है। वे शादी-विवाह, बारात, पार्टियों और विभिन्न सामाजिक आयोजनों में डीजे, लाइट एवं साउंड की सेवाएं दे रही हैं। नियमित रूप से काम मिलने से आमदनी में वृद्धि हुई है और परिवार की आवश्यकताओं को पूरा करने में भी आसानी हो रही है। सात सदस्यों वाले परिवार के लिए पहले सीमित आय में घर चलाना चुनौतीपूर्ण था, लेकिन अब आर्थिक स्थिति पहले की तुलना में काफी सुदृढ़ हुई है।

        वंदना कहती हैं कि “योजना से मिले सहयोग ने मुझे अपना व्यवसाय आगे बढ़ाने का अवसर दिया। अब मैं स्वयं काम कर रही हूं और अपनी आय से परिवार की जरूरतें पूरी कर पा रही हूं। पहले आमदनी सीमित थी, लेकिन आज नियमित काम मिलने से आत्मविश्वास भी बढ़ा है और परिवार का जीवन बेहतर हुआ है।” वंदना को शासन की अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं का भी लाभ मिल रहा है। उनका कहना है कि स्वरोजगार के इस अवसर ने उन्हें आत्मनिर्भर बनने की दिशा में आगे बढ़ाया है। अपने अनुभव के लिए वे भारत सरकार के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त करती हैं।



                Hot this week

                KORBA : शिक्षा दान रथ के लिए शिक्षकों से 200 रुपये सहयोग राशि देने संबंधी कोई आदेश जारी नहीं

                व्हाट्सएप ग्रुप में भ्रामक सूचना प्रसारित करने पर संकुल...

                KORBA : सेवा संकल्प अभियान के तहत “आंगन मिलन सेवा सम्मान” कार्यक्रम का शुभारंभ

                आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, सहायिकाओं एवं मितानिनों का हुआ सम्मानस्वस्थ शिशु...

                KORBA : दिव्यांगजन सहायता शिविर में 38 दिव्यांगजनों को मिले सहायक उपकरण

                कोरबा (BCC NEWS 24): “सेवा संकल्प अभियान” के अंतर्गत...

                KORBA : सेवा मेरा योगदान – दिव्यांगजनों के जीवन में सुविधा और आत्मविश्वास की नई रोशनी

                सेवा संकल्प अभियान के तहत कोरबा में दिव्यांग सहायता...

                Related Articles

                Popular Categories