KORBA : शिक्षा दान रथ के लिए शिक्षकों से 200 रुपये सहयोग राशि देने संबंधी कोई आदेश जारी नहीं

        व्हाट्सएप ग्रुप में भ्रामक सूचना प्रसारित करने पर संकुल शैक्षिक समन्वयक को कारण बताओ नोटिस जारी

        कोरबा (BCC NEWS 24): सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत “सेवा मेरा योगदान” कार्यक्रम के तहत 24 सितंबर को जिले के सभी विकासखण्डों में शिक्षा दान रथ निकाला गया। शिक्षा दान रथ के माध्यम से समाज के आर्थिक रूप से कमजोर एवं जरूरतमंद विद्यार्थियों की सहायता के लिए नागरिकों एवं इच्छुक दानदाताओं से स्वेच्छा से शैक्षणिक सामग्री दान करने की अपील की गई थी। इस अभियान के अंतर्गत नागरिकों से कॉपी, पुस्तकें, पाठ्यपुस्तकें, नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा संबंधी उपयोगी पुस्तकें एवं गाइड के साथ ही नीट, जेईई, पीएससी एवं यूपीएससी जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी से संबंधित पूर्व वर्षों की उपयोगी पुस्तकें एवं अध्ययन सामग्री स्वेच्छा से दान करने का आग्रह किया गया था। अभियान को समाज के विभिन्न वर्गों से अच्छा सहयोग प्राप्त हुआ है।

        इसी बीच पाली विकासखण्ड अंतर्गत श्री अशोक कुमार भारद्वाज, संकुल शैक्षिक समन्वयक द्वारा संकुल के व्हाट्सएप ग्रुप में शिक्षा दान रथ के लिए सभी शिक्षकों से 200 रुपये सहयोग राशि दिए जाने संबंधी सूचना प्रसारित किए जाने का मामला संज्ञान में आया है। जिला शिक्षा अधिकारी, कोरबा ने स्पष्ट किया है कि शिक्षा दान रथ अथवा “सेवा मेरा योगदान” कार्यक्रम के लिए शिक्षकों से 200 रुपये अथवा किसी भी प्रकार की अनिवार्य सहयोग राशि लिए जाने संबंधी कोई आदेश जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय द्वारा जारी नहीं किया गया है। इस प्रकार प्रसारित सूचना का जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा खंडन किया गया है। प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए श्री अशोक कुमार भारद्वाज को कारण बताओ सूचना पत्र जारी किया गया है।  प्रकरण में नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।



                Hot this week

                KORBA : सेवा संकल्प अभियान के तहत लाइवलीहुड कॉलेज में कौशल ज्ञान दान कार्यक्रम आयोजित

                युवाओं को मिला कौशल प्रशिक्षण के साथ कैरियर, वित्तीय...

                Related Articles

                Popular Categories