मध्य प्रदेश: मंडला में दर्दनाक हादसा, गणेश पंडाल में बिजली का तार टूटकर गिरा, सो रहे चार युवकों की करंट लगने से मौत, 3 की हालत गंभीर

        मध्य प्रदेश: मंडला जिले के नैनपुर क्षेत्र के हीरापुर गांव में शनिवार सुबह गणेश मंच के पंडाल में सो रहे लोगों पर बिजली का तार टूटकर गिर गया।

        करंट फैलने से चार युवकों की मौत हो गई, जबकि तीन लोग घायल हुए हैं। एक घायल की हालत गंभीर है, जिसे जिला अस्पताल भेजा गया है।

        मृतकों में जैनू भांवरे (19), रवि झारिया (24), कृष्ण कुमार भांवरे (18) और वीरेंद्र भांवरे (24) शामिल हैं। गंभीर रूप से घायल युवक का नाम प्रियांशु है।

        इसी जगह पर तार टूटने से करंट फैला।

        इसी जगह पर तार टूटने से करंट फैला।

        सुबह 4 बजे प्रतिमा का विसर्जन कर लौटे थे

        एसडीओपी नैनपुर मनीष राज के अनुसार, समिति के सदस्य सुबह करीब 4 बजे गणेश प्रतिमा का विसर्जन कर लौटे थे। इसके बाद 8 युवक झांकी में रखे सामान की रखवाली के लिए पंडाल में ही सो गए।

        पंडाल पक्का बना है। बिजली का तार टूटने या शॉर्ट सर्किट से करंट फैला, इसकी बिजली कंपनी की टीम जांच कर रही है।



                Hot this week

                रायपुर : राज्यस्तरीय रोजगार मेला 07 एवं 08 अक्टूबर को रायपुर में

                अब तक 36 नियोजकों एवं प्लेसमेंट संस्थाओं से 8,720...

                Related Articles

                Popular Categories