नागोया (जापान): भारत ने एशियन गेम्स 2026 में तीसरा गोल्ड जीत लिया है। भारतीय टीम ने महिला कबड्डी के फाइनल में ईरान को 37-34 से हराया। उसने लगातार 5वें एशियाड में मेडल जीता है।
स्क्वॉश में पहली बार 2 भारतीय सिंगल्स कैटेगरी के फाइनल में पहुंचे हैं। 18 साल की अनाहत सिंह विमेन सिंगल के फाइनल में पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं। जबकि, अभय सिंह मेंस सिंगल्स के फाइनल में पहुंचे।
जापान के नागोया में शनिवार को गेम्स के 7वें दिन भारत को चौथा मेडल मिला है। इनमें 2 सिल्वर और एक ब्रॉन्ज भी शामिल हैं।
पुरुष मैराथन में 44 साल बाद मेडल आया
लंबी दूरी के धावक सावन बरवाल ने पुरुष मैराथन 2 घंटे 11 मिनट 37 सेकंड की टाइमिंग के साथ सिल्वर दिलाया। इस इवेंट में भारत को 44 साल बाद मेडल मिला है।
1982 के दिल्ली एशियन गेम्स में इंडिया को ब्रॉन्ज मिला था। बता दें कि मैराथन दौड़ 42 किलोमीटर की होती है, जबकि हाफ मैराथन 21.097 किलोमीटर होती है।
शूटिंग में इस एडिशन का 11वां मेडल आया, सिल्वर मिला
महिलाओं की 50 मीटर राइफल थ्री पोजिशन कैटेगरी में भारतीय टीम दूसरे स्थान पर रही। इस टीम में आशी चौकसे, तिलोत्तमा सेन और विदार्शा विनोद के नाम शामिल रहे। इंडिया को शूटिंग में 11वां मेडल मिला है। इससे पहले एक गोल्ड, 5 सिल्वर और 4 ब्रॉन्ज मिल चुके हैं।
इंडिया मेडल टैली के 12वें स्थान पर कायम
इस गोल्ड के बावजूद भारत मेडल टैली में 12वें स्थान पर है। उसके मेडल की संख्या 27 पहुंच गई है। इसमें 3 गोल्ड, 11 सिल्वर और 13 ब्रॉन्ज शामिल हैं।

(Bureau Chief, Korba)







