पुरुष शॉट पुट में शानदार उपलब्धि, वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने दी बधाई
रायपुर (BCC NEWS 24): वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी ने एशियन गेम्स 2026 की पुरुष शॉट पुट स्पर्धा में रजत पदक जीतने पर भारतीय एथलीट तजिंदरपाल सिंह तूर को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। श्री चौधरी ने कहा कि तजिंदरपाल सिंह तूर ने अपने शानदार प्रदर्शन, कठिन परिश्रम और दृढ़ संकल्प के बल पर अंतरराष्ट्रीय खेल मंच पर भारत का गौरव बढ़ाया है। उनकी यह उपलब्धि पूरे देश के लिए गर्व का क्षण है। उन्होंने कहा कि तजिंदरपाल सिंह तूर की सफलता देश के युवा खिलाड़ियों को निरंतर मेहनत करते हुए बड़े लक्ष्य हासिल करने की प्रेरणा देगी। भारतीय खिलाड़ियों का अंतरराष्ट्रीय मंच पर लगातार उत्कृष्ट प्रदर्शन देश की बढ़ती खेल प्रतिभा और सामर्थ्य को प्रदर्शित करता है। वित्त मंत्री श्री चौधरी ने तजिंदरपाल सिंह तूर के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए आगामी प्रतियोगिताओं में और बड़ी सफलताएं हासिल करने के लिए शुभकामनाएं दीं।

(Bureau Chief, Korba)







