रायपुर : राष्ट्रीय परिवार सहायता योजना बनी कुलेश्वरी का सहारा

        पति के निधन के बाद आर्थिक संकट से जूझ रहे परिवार को मिली 20 हजार रुपए की सहायता

        रायपुर (BCC NEWS 24): जरूरतमंद एवं संकटग्रस्त परिवारों को शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं से जोड़कर आर्थिक संबल प्रदान किया जा रहा है। इसी कड़ी में दुर्ग जिले के ग्राम बोरई निवासी श्रीमती कुलेश्वरी साहू को राष्ट्रीय परिवार सहायता योजना का लाभ मिला है। योजना के तहत मिली 20 हजार रुपए की आर्थिक सहायता कठिन समय में उनके परिवार के लिए सहारा बनी है। श्रीमती कुलेश्वरी साहू ने बताया कि उनके पति स्वर्गीय श्री देवसिंह साहू का 18 जुलाई 2025 को आकस्मिक निधन हो गया था। परिवार के मुख्य कमाने वाले सदस्य के अचानक चले जाने से परिवार के सामने आर्थिक संकट की स्थिति उत्पन्न हो गई थी।

        इस कठिन समय में ग्राम पंचायत बोरई द्वारा श्रीमती साहू को राष्ट्रीय परिवार सहायता योजना की जानकारी दी गई। ग्राम पंचायत सचिव ने बीपीएल सर्वे सूची वर्ष 2002-03 का अवलोकन किया, जिसमें परिवार का नाम दर्ज होने की पुष्टि हुई। इसके बाद योजना का लाभ दिलाने के लिए आवश्यक आवेदन एवं अन्य औपचारिकताएं पूरी कराई गईं। प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद श्रीमती कुलेश्वरी साहू को राष्ट्रीय परिवार सहायता योजना के तहत 20 हजार रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान की गई। इस सहायता से परिवार को विपरीत परिस्थितियों में आर्थिक संबल मिला। श्रीमती कुलेश्वरी साहू ने जरूरत के समय योजना का लाभ मिलने पर ग्राम पंचायत बोरई एवं छत्तीसगढ़ शासन के प्रति आभार व्यक्त किया है।



                Hot this week

                रायपुर : एशियन गेम्स में नीरू का स्वर्णिम निशाना, पदार्पण में ही रचा इतिहास

                महिला ट्रैप व्यक्तिगत स्पर्धा में भारत को दिलाया स्वर्ण...

                रायपुर : छत्तीसगढ़ में 26 अक्टूबर से सतर्कता जागरूकता सप्ताह-2026 का होगा आयोजन

                ‘सत्यनिष्ठा से समृद्धि’ रहेगी थीमरायपुर (BCC NEWS 24): छत्तीसगढ़...

                रायपुर : स्वच्छता की राष्ट्रीय पहल ‘प्रगति-50’ में रायपुर और बिलासपुर शामिल

                शहरी स्वच्छता और नागरिक सुविधाओं के कार्यों में आएगी...

                Related Articles

                Popular Categories