KORBA : सेवा की कहानी : प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि से खेती को मिला सहारा, देवप्रसाद की आय में हुई बढ़ोतरी

        कोरबा (BCC NEWS 24): पोड़ी उपरोड़ा विकासखंड के ग्राम बरबसपुर निवासी 55 वर्षीय किसान श्री देवप्रसाद राठौर के लिए प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना खेती के खर्चों में मददगार बनी है। छह सदस्यों वाले परिवार का भरण-पोषण खेती पर निर्भर है। पहले खेती के समय आवश्यक राशि जुटाना उनके लिए कठिन होता था। योजना की जानकारी मिलने पर उन्होंने आवेदन किया। देवप्रसाद के अनुसार, उन्हें अब तक 23 किस्तों में कुल 46 हजार रुपये प्राप्त हुए हैं। इस राशि से उन्हें खेती से जुड़े खर्च समय पर पूरे करने में सहायता मिली। उनका कहना है कि पहले उनकी अनुमानित वार्षिक आय लगभग 50 हजार रुपये थी, जो अब बढ़कर लगभग 60 हजार रुपये हो गई है। देवप्रसाद बताते हैं कि आर्थिक सहयोग मिलने से खेती का काम करना कुछ आसान हुआ है और परिवार की स्थिति में सुधार आया है। उन्होंने योजना से मिली सहायता के लिए प्रधानमंत्री और शासन के प्रति आभार व्यक्त किया।



                Hot this week

                KORBA : जिला चिकित्सालय में विभिन्न पदों पर भर्ती हेतु दावा-आपत्ति आमंत्रित

                कोरबा (BCC NEWS 24): कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य...

                KORBA : सेवा संकल्प अभियान के तहत हृदय स्वास्थ्य पर संगोष्ठी और जागरूकता रैली आयोजित

                विशेषज्ञों ने कम उम्र में हृदयघात, खानपान और शारीरिक...

                KORBA : गृह निर्माण मंडल ने चलाया स्वच्छता, वृक्षारोपण और नशामुक्ति जागरूकता अभियान

                सेवा मेरा योगदान’ कार्यक्रम के तहत कॉलोनियों में रहवासियों...

                Related Articles

                Popular Categories