KORBA : अग्रसेन कन्या महाविद्यालय की छात्राओं ने रंगोली में उकेरे ‘सेवा के रंग’

        7 अक्टूबर को घंटाघर चौक में आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम में भी करेंगी सहभागिता

        कोरबा (BCC NEWS 24): सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत अग्रसेन कन्या महाविद्यालय, कोरबा में आज ‘सेवा के रंग’ थीम पर रंगोली प्रतियोगिता आयोजित की गई। छात्राओं ने आकर्षक रंगोली बनाकर अपनी रचनात्मक प्रतिभा प्रदर्शित की। माय भारत युवा कार्यक्रम के जिला नोडल अधिकारी श्री सतीश प्रकाश सिंह ने रंगोली का अवलोकन कर प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने छात्राओं को अभियान के तहत आयोजित गतिविधियों में भाग लेने और अपनी प्रतिभा का उपयोग राष्ट्र निर्माण के लिए करने को प्रेरित किया। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. मनोज झा ने छात्राओं को 7 अक्टूबर को घंटाघर चौक में आयोजित होने वाले जिला स्तरीय ‘सेवा के रंग’ रंगोली कार्यक्रम में सक्रिय सहभागिता के लिए प्रोत्साहित किया। प्रतियोगिता के आयोजन में प्रभारी सुश्री अंजना चौधरी, निर्णायक मंडल तथा विभिन्न संकायों की शिक्षिकाओं ने सहयोग किया।



                Hot this week

                KORBA : जनदर्शन में कलेक्टर ने सुनी नागरिकों की समस्याएं

                अधिकारियों को समय-सीमा में निराकरण के निर्देशकोरबा (BCC NEWS...

                KORBA : शासकीय मुकुटधर पाण्डेय महाविद्यालय में युवाओं ने ली नशा मुक्ति की शपथ

                ‘मेरा युवा भारत’ कार्यक्रम के तहत विद्यार्थियों को नवाचार...

                KORBA : जिला चिकित्सालय में विभिन्न पदों पर भर्ती हेतु दावा-आपत्ति आमंत्रित

                कोरबा (BCC NEWS 24): कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य...

                KORBA : पीएम गतिशक्ति पोर्टल से समन्वित होगी अधोसंरचना परियोजनाओं की योजना

                जिला स्तरीय कार्यशाला में विभागों को लॉगिन, परियोजना प्रविष्टि...

                Related Articles

                Popular Categories