KORBA : दूरस्थ ग्राम लामपहाड़ में आंगन मिलन उत्सव आयोजित

        गोद भराई, अन्नप्राशन और पोषण प्रदर्शनी के माध्यम से दिया सुपोषण का संदेश

        कोरबा (BCC NEWS 24): सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा कोरबा विकासखंड के दूरस्थ ग्राम लामपहाड़ में आंगन मिलन उत्सव आयोजित किया गया। विशेष पिछड़ी जनजाति पहाड़ी कोरबा समुदाय की महिलाओं और बच्चों ने कार्यक्रम की विभिन्न गतिविधियों में उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम में गोद भराई के माध्यम से गर्भवती महिलाओं को पौष्टिक आहार और नियमित स्वास्थ्य जांच का महत्व बताया गया। अन्नप्राशन के अवसर पर अभिभावकों को बच्चों की उम्र के अनुरूप पूरक आहार देने की जानकारी दी गई। पोषण प्रदर्शनी में स्थानीय खाद्य पदार्थों से संतुलित आहार तैयार करने के तरीके दिखाए गए। साथ ही आंगनबाड़ी केंद्रों में बच्चों की प्रारंभिक शिक्षा से जुड़ी गतिविधियों को भी प्रदर्शित किया गया।

        स्वस्थ शिशु प्रतियोगिता, रंगोली, मातृ संवाद और न्योता भोज कार्यक्रम के आकर्षण रहे। स्वास्थ्य कर्मियों ने महिलाओं और बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण कर स्वच्छता तथा बच्चों की देखभाल के संबंध में जानकारी दी। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता श्रीमती सुशीला तिर्की और सहायिका श्रीमती सुलोचनी यादव ने पहाड़ी कोरबा परिवारों की माताओं को बच्चों के सुपोषण और आंगनबाड़ी सेवाओं के बारे में बताया। कार्यक्रम में ग्राम सरपंच श्री भुकेश्वर पैकरा, बरगांव से आए जनप्रतिनिधि, पंचायत प्रतिनिधि, एएनएम, मितानिन, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिकाएं और बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। ग्रामीणों से आंगनबाड़ी केंद्रों की सेवाओं का नियमित लाभ लेने की अपील की गई।



                Hot this week

                कोरबा के मेडिकल स्टोर्स में औषधि विभाग की कार्यवाही

                कोरबा (BCC NEWS 24): नियत्रंक खाद्य एवं औषधि प्रशासन...

                Related Articles

                Popular Categories