KORBA : सेवा की कहानी : अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर बुजुर्गों के चेहरे पर आई मुस्कान, सम्मान के साथ मिले सहायक उपकरण

        श्रवण यंत्र और छड़ी पाकर कमला बाई के चेहरे पर खिली मुस्कान

        कोरबा (BCC NEWS 24): सेवा संकल्प अभियान के तहत ‘सेवा मेरा योगदान’  पहल के अंतर्गत आज टी.पी. नगर स्थित राजीव गांधी ऑडिटोरियम, कोरबा में अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में वरिष्ठ एवं वृद्धजनों का सम्मान करते हुए जरूरतमंदों को आवश्यक सहायक उपकरण प्रदान किए गए। कार्यक्रम के दौरान स्नेह सदन, कोरबा में निवासरत वृद्ध कमला बाई को सम्मानित किया गया। उन्हें श्रवण यंत्र एवं छड़ी प्रदान की गई। सहायक उपकरण प्राप्त होने पर कमला बाई के चेहरे पर खुशी और संतोष की मुस्कान दिखाई दी। कमला बाई ने बताया कि उन्हें ऊंचा सुनाई देता था, जिसके कारण दैनिक जीवन में कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता था। श्रवण यंत्र मिलने से अब उन्हें बेहतर ढंग से सुनने में मदद मिलेगी। वहीं, छड़ी उनके आवागमन में सहायक होगी और उनका दैनिक जीवन पहले की अपेक्षा अधिक सहज होगा। सहायक उपकरण मिलने पर कमला बाई ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय एवं जिला प्रशासन, कोरबा के प्रति आभार व्यक्त करते हुए हृदय से धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि जरूरत के समय मिली यह सहायता उनके लिए बेहद उपयोगी है और इससे उनके जीवन में सहजता एवं आत्मविश्वास बढ़ा है।



                Hot this week

                कोरबा के मेडिकल स्टोर्स में औषधि विभाग की कार्यवाही

                कोरबा (BCC NEWS 24): नियत्रंक खाद्य एवं औषधि प्रशासन...

                KORBA : सिंघिया में आयोजित सेवा सेतु शिविर में मिले 436 आवेदन, 92 का निराकरण

                प्रधानमंत्री आवास की चाबी और प्रमाण पत्र वितरित, ग्रामीणों...

                Related Articles

                Popular Categories