KORBA : सेवा की कहानी : वृद्धजन सम्मान कार्यक्रम में नोनी बाई को मिला सहारे का संबल

        श्रवण यंत्र से सुनने में सहूलियत, छड़ी से मिला चलने का सहारा

        कोरबा (BCC NEWS 24): सेवा संकल्प अभियान के तहत ‘सेवा मेरा योगदान’ पहल के अंतर्गत अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर वरिष्ठ एवं वृद्धजनों के सम्मान के लिए विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जरूरतमंद वरिष्ठजनों को उनकी आवश्यकताओं के अनुरूप सहायक उपकरण भी प्रदान किए गए। इसी क्रम में कोरबा नगर के स्नेह सदन वृद्धाश्रम में निवासरत नोनी बाई को श्रवण यंत्र एवं छड़ी प्रदान की गई। नोनी बाई ने बताया कि उम्र बढ़ने के साथ उनकी सुनने की क्षमता धीरे-धीरे कम हो गई थी। लोगों से बातचीत करने और आसपास की बातें सुनने में उन्हें परेशानी होती थी। इसके साथ ही चलने-फिरने में भी कठिनाई का सामना करना पड़ता था। ऐसे में श्रवण यंत्र और छड़ी उनके लिए बेहद उपयोगी साबित होगी उन्होंने कहा कि श्रवण यंत्र मिलने से अब उन्हें सुनने में काफी सहूलियत होगी, वहीं छड़ी चलने-फिरने में उनका सहारा बनेगी। इससे उनकी रोजमर्रा की जिंदगी पहले की अपेक्षा अधिक सहज और सुविधाजनक होगी। उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर उनका और अन्य वरिष्ठजनों का सम्मान किया जाना उनके लिए भावुक और सुखद अनुभव रहा। सम्मान के साथ मिली यह सहायता उनके लिए विशेष महत्व रखती है।



                Hot this week

                KORBA : सेवा की कहानी : बिजली बिल की चिंता से राहत, सौर ऊर्जा से जुड़ा अंकित मारू का घर

                ’प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से बढ़ी बचत...

                KORBA : अजगरबहार सेवा सेतु शिविर में 107 आवेदन प्राप्त, 66 का मौके पर निराकरण

                पेंशन स्वीकृति आदेश, आयुष्मान कार्ड, फूड बास्केट और अन्य...

                KORBA : सेवा यात्रा बाइक रैली का कोरबा जिले में भव्य स्वागत

                कोरबा (BCC NEWS 24): सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत...

                Related Articles

                Popular Categories