रायपुर : तीरंदाजी में भारत का शानदार प्रदर्शन, रिकर्व पुरुष टीम ने जीता रजत पदक

        धीरज बोम्मदेवरा, यशदीप संजय भोगे और नीरज चौहान ने बढ़ाया तिरंगे का मान, वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने दी बधाई

        रायपुर (BCC NEWS 24): वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी ने एशियन गेम्स 2026 की रिकर्व पुरुष टीम स्पर्धा में रजत पदक जीतने पर भारतीय तीरंदाज धीरज बोम्मदेवरा, यशदीप संजय भोगे और नीरज चौहान को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। श्री चौधरी ने कहा कि भारतीय तीरंदाजों ने अपने सटीक निशाने, अद्भुत एकाग्रता और शानदार टीम वर्क से अंतरराष्ट्रीय खेल मंच पर तिरंगे का मान बढ़ाया है। उनकी यह शानदार उपलब्धि पूरे देश के लिए गर्व और हर्ष का क्षण है।

        उन्होंने कहा कि एशियन गेम्स जैसे प्रतिष्ठित मंच पर रजत पदक हासिल करना तीनों खिलाडि़यों की कड़ी मेहनत, अनुशासन, समर्पण और निरंतर अभ्यास का परिणाम है। भारतीय तीरंदाजों का यह प्रदर्शन देश की युवा खेल प्रतिभाओं को बड़े लक्ष्य हासिल करने के लिए प्रेरित करेगा। वित्त मंत्री श्री चौधरी ने धीरज बोम्मदेवरा, यशदीप संजय भोगे और नीरज चौहान के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए आगामी प्रतियोगिताओं में और बड़ी उपलब्धियां हासिल कर देश का गौरव बढ़ाने के लिए शुभकामनाएं दीं।



                Hot this week

                Related Articles

                Popular Categories