रायपुर : पाकिस्तान पर शानदार जीत के साथ भारत का स्वर्णिम परचम, एशियन गेम्स में टीम इंडिया बनी चौंपियन

        बेहतरीन रणनीति और दमदार खेल से भारतीय क्रिकेट टीम ने जीता स्वर्ण पदक, वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने दी बधाई

        रायपुर (BCC NEWS 24): वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी ने एशियन गेम्स 2026 में पाकिस्तान के खिलाफ शानदार जीत दर्ज कर क्रिकेट में स्वर्ण पदक जीतने पर भारतीय टीम को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। मंत्री श्री चौधरी ने कहा कि भारतीय क्रिकेट टीम ने बेहतरीन रणनीति, शानदार खेल और जीत के मजबूत जज्बे के साथ स्वर्ण पदक अपने नाम कर एक बार फिर पूरे देश को गर्व से भर दिया है। खिलाड़ियों ने महत्वपूर्ण मुकाबले में शानदार टीम वर्क और आत्मविश्वास का परिचय देते हुए अंतरराष्ट्रीय खेल मंच पर तिरंगे का मान बढ़ाया है। उन्होंने कहा कि एशियन गेम्स में स्वर्णिम सफलता टीम के खिलाड़ियों की कड़ी मेहनत, अनुशासन और निरंतर उत्कृष्ट प्रदर्शन का परिणाम है। टीम इंडिया की यह उपलब्धि देश की युवा खेल प्रतिभाओं को भी बड़े लक्ष्य हासिल करने के लिए प्रेरित करेगी वित्त मंत्री श्री चौधरी ने भारतीय क्रिकेट टीम के सभी खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों और सहयोगी स्टाफ को इस स्वर्णिम उपलब्धि के लिए बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य और आगामी प्रतियोगिताओं में निरंतर सफलता की शुभकामनाएं दीं।



                Hot this week

                रायपुर : सब्जी उत्पादन से शीतला स्व-सहायता समूह की महिलाओं ने कमाए दो लाख रुपये

                सामूहिक प्रयास से आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ रहीं अमलीडीह...

                रायपुर : वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने पंचपारा में विद्यार्थियों की प्रतिभा को सराहा

                विकासखंड स्तरीय चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने...

                Related Articles

                Popular Categories