मुरा में फौती नामांतरण के बाद ग्रामीणों को मिले अद्यतन राजस्व अभिलेख
रायपुर (BCC NEWS 24): सेवा संकल्प अभियान के तहत तहसील खरसिया के ग्राम मुरा में आज सेवा संकल्प शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती शिखा रविंद्र गबेल सहित जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। शिविर में फौती नामांतरण की प्रक्रिया पूरी होने के बाद ग्रामीणों को अद्यतन बी-1 की प्रतियां वितरित की गईं। इसके साथ ही पात्र हितग्राहियों को स्वामित्व आबादी पट्टे भी प्रदान किए गए।
शिविर के माध्यम से 19 ग्रामीणों को अधिकार अभिलेख संबंधी दस्तावेज मौके पर ही उपलब्ध कराए गए। इससे ग्रामीणों को राजस्व अभिलेख प्राप्त करने के लिए कार्यालयों के चक्कर लगाने की जरूरत नहीं पड़ी और उन्हें स्थानीय स्तर पर ही सुविधा मिली। इसी प्रकार हर घर मुनगा-घर-घर मुनगा अभियान के तहत 5 हितग्राहियों को मुनगा पौधा का वितरण किया गया। इस अवसर पर संबंधित विभाग के अधिकारी-कर्मचारी, जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

(Bureau Chief, Korba)







