KORBA : सेवा की कहानी : केज मछली पालन से रामलाल की आजीविका को मिला नया आधार

        प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना के तहत डीएमएफ से मिले पांच केज, अब 87 हजार रुपये तक की कमाई

        कोरबा (BCC NEWS 24): पोड़ी-उपरोड़ा विकासखंड के ग्राम छातापखना निवासी श्री रामलाल, पिता श्री सुकलाल को प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना के अंतर्गत जिला खनिज न्यास (डीएमएफ) से केज कल्चर के लिए पांच केज उपलब्ध कराए गए। पहले उनके पास रोजगार का कोई स्थायी साधन नहीं था और आय भी सीमित थी। केज मिलने के बाद रामलाल ने मछली पालन शुरू किया। अब इस कार्य से उन्हें 87 हजार रुपये तक की कमाई हो जाती है। मछली पालन से मिली आय ने उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत करने और परिवार की आजीविका को बेहतर बनाने में मदद की है। रामलाल ने इस सहायता के लिए शासन और संबंधित विभागों के प्रति आभार व्यक्त किया।



                Hot this week

                Related Articles

                Popular Categories