रायपुर : ’सेवा संकल्प अभियान’ : ’प्रधानमंत्री आवास योजना से कांति बाई साहू के पक्के घर का सपना हुआ साकार’

        ’सेवा सेतु शिविर में मिला आवास पूर्णता प्रमाण पत्र, परिवार को मिली सुरक्षित और सम्मानजनक छत’

        रायपुर (BCC NEWS 24): अपने परिवार के लिए एक पक्का और सुरक्षित घर हो, यह सपना मोहला-मानपुर-अम्बागढ़ चौकी जिले के वनांचल ग्राम भर्रीटोला निवासी श्रीमती कांति बाई साहू ने लंबे समय से संजो रखा था। खेती-किसानी पर निर्भर पांच सदस्यीय परिवार के लिए अपने संसाधनों से पक्का मकान बनाना आसान नहीं था। प्रधानमंत्री आवास योजना से मिली सहायता ने उनकी इस उम्मीद को हकीकत में बदल दिया और आज उनका परिवार अपने पक्के घर में सुरक्षित एवं सुविधाजनक जीवन जी रहा है।

        विकासखंड मानपुर के ग्राम भर्रीटोला निवासी श्रीमती कांति बाई साहू का परिवार मुख्य रूप से खेती-किसानी पर निर्भर है। परिवार की सीमित आय के बीच पक्के मकान का निर्माण एक बड़ी आवश्यकता थी। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत सहायता मिलने के बाद उनके पक्के आवास का निर्माण पूरा हुआ और परिवार को वर्षों की चिंता से राहत मिली।

        ’सेवा सेतु शिविर में मिला पूर्णता प्रमाण पत्र’

        ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत आयोजित ‘सेवा सेतु अभियानकृसरकार आपके द्वार’ शिविर में श्रीमती कांति बाई साहू को उनके नवनिर्मित आवास का पूर्णता प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। प्रमाण पत्र हाथ में आते ही उनके चेहरे पर अपने घर का सपना पूरा होने की खुशी साफ दिखाई दी श्रीमती कांति बाई साहू ने बताया कि पक्का घर मिलने से परिवार के जीवन में बड़ा बदलाव आया है। अब बारिश, गर्मी और मौसम की अन्य प्रतिकूल परिस्थितियों की चिंता कम हुई है। परिवार के बच्चों और अन्य सदस्यों को सुरक्षित एवं बेहतर आवासीय वातावरण मिला है। अपना पक्का घर होने से परिवार में सुरक्षा के साथ आत्मसम्मान और भविष्य के प्रति भरोसा भी बढ़ा है।

        उन्होंने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना ने उनके परिवार के पक्के घर के सपने को साकार किया है। श्रीमती कांति बाई साहू के लिए आवास पूर्णता प्रमाण पत्र महज एक दस्तावेज नहीं, बल्कि वर्षों से संजोए सपने के पूरा होने की पहचान है। प्रधानमंत्री आवास योजना और सेवा सेतु जैसे प्रयासों के माध्यम से शासन की योजनाएं पात्र परिवारों तक पहुंच रही हैं और ग्रामीण परिवारों के जीवन में सकारात्मक बदलाव का आधार बन रही हैं।



                Hot this week

                रायपुर : सेवा संकल्प अभियान 2026 : बस पहुंची तो गांवों में लौटी नई उम्मीद

                मुख्यमंत्री ग्रामीण बस योजना से दूरस्थ अंचलों में आसान...

                रायपुर : सेवा की कहानी : आजीविका डबरी से आत्मनिर्भर हुआ रामभजन का परिवार

                सब्जी उत्पादन से रही 800-900 की साप्ताहिक आयसब्जी उत्पादन...

                रायपुर : सुपोषण और आत्मीयता से महका सारंगढ़

                ‘आंगन मिलन‘ समारोह में पहुंचे मंत्री टंक राम वर्मा...

                Related Articles

                Popular Categories