रायपुर : सशक्त नारी, समृद्ध परिवार : महतारी वंदन योजना बनी बेनूर की जुन्नीबाई का संबल

        रायपुर (BCC NEWS 24): छत्तीसगढ़ में महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता के लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में संचालित ‘महतारी वंदन योजना’ ग्रामीण आजीविका को नई दिशा दे रही है। सेवा संकल्प अभियान के तहत इस योजना का लाभ पाकर दूरस्थ क्षेत्रों की महिलाएं न केवल अपनी दैनिक जरूरतों को पूरा कर रही हैं, बल्कि परिवार के आर्थिक दायित्वों को निभाने में भी कंधे से कंधा मिलाकर सहयोग दे रही हैं। नारायणपुर जिले के ग्राम बेनूर कोटवारपारा की 64 वर्षीय श्रीमती जुन्नीबाई कुलदीप की कहानी इस बदलाव की प्रत्यक्ष मिसाल है। जुन्नीबाई के लिए हर महीने मिलने वाली योजना की राशि एक निश्चित और भरोसेमंद आर्थिक सहारा बनकर उभरी है।

        ​इस वित्तीय संबल के बल पर जुन्नीबाई ने बैंक से 25 हजार रुपये का ऋण लिया और खेती-किसानी से जुड़े आवश्यक कार्यों के साथ घर के लिए जरूरी सामान की व्यवस्था की। अब वे महतारी वंदन योजना से मिलने वाली राशि में से ही हर महीने 650 रुपये ऋण की किस्त (EMI) के रूप में बैंक में जमा कर रही हैं। किस्त चुकाने के बाद बची हुई राशि का उपयोग वे राशन और अन्य घरेलू जरूरतों को पूरा करने में करती हैं। श्रीमती जुन्नीबाई कुलदीप कहती है कि महतारी वंदन योजना से मिलने वाली सहायता ने मुझे आत्मनिर्भर बनाया है। अब मुझे छोटी-मोटी जरूरतों या खेती के कामों के लिए दूसरों पर निर्भर नहीं रहना पड़ता। हर महीने समय पर मिलने वाली यह राशि हमारे परिवार की आर्थिक नींव को मजबूत कर रही है। ​जुन्नीबाई ने योजना के माध्यम से मिल रहे नियमित आर्थिक सहयोग के लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह पहल राज्य की लाखों महिलाओं के जीवन में स्वाभिमान और खुशहाली का नया उजाला फैला रही है।



                Hot this week

                कोरबा: श्रम विभाग की सहायता से पल्लवी यादव को मिला मातृत्व का संबल

                मिनीमाता महतारी जतन योजना से प्राप्त 20 हजार रुपये...

                कोरबा: पीएम सूर्य घर योजना से सौर ऊर्जा की ओर बढ़ीं कृष्णा

                कोरबा (BCC NEWS 24): पाली विकासखंड के ग्राम राहाडीह...

                कोरबा: प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना से जानकी साहू को मिला सहारा

                कोरबा (BCC NEWS 24): ग्राम लखनपुर निवासी जानकी साहू...

                Related Articles

                Popular Categories