कोरबा: पीएम सूर्य घर योजना से सौर ऊर्जा की ओर बढ़ीं कृष्णा

        कोरबा (BCC NEWS 24): पाली विकासखंड के ग्राम राहाडीह निवासी श्रीमती कृष्णा, पिता श्री श्यामलाल, के परिवार के मासिक बजट पर बिजली बिल का नियमित भुगतान असर डाल रहा था। योजना का लाभ लेने से पहले परिवार की आर्थिक स्थिति सामान्य थी और बिजली खर्च का भार बना रहता था। इसी दौरान उन्हें प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना की जानकारी मिली। योजना के माध्यम से बिजली बिल में राहत पाने के साथ सौर ऊर्जा अपनाकर पर्यावरण संरक्षण और आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ने की संभावना ने उन्हें प्रेरित किया। उन्होंने योजना का लाभ लेकर सौर ऊर्जा को अपनाया
        श्रीमती कृष्णा के अनुसार, योजना से जुड़ने से बिजली खर्च में राहत मिली है और स्वच्छ ऊर्जा के उपयोग का अवसर मिला है। उन्होंने इस पहल के लिए शासन के प्रति आभार व्यक्त किया।



                Hot this week

                रायपुर : नारायणपुर की बेटियों ने नुक्कड़ नाटक से जगाई अलख

                'नमो सेवा' मंच पर जीवंत हुईं जनकल्याणकारी योजनाएं, नक्सल...

                कोरबा: सेवा सेतु शिविर में हितग्राहियों को मिला योजनाओं का लाभ

                डिजिटल किसान किताब, राशन कार्ड और प्रधानमंत्री आवास योजना...

                Related Articles

                Popular Categories