कोरबा: 7 अक्टूबर को जिले में होगा ‘सेवा के रंग’ कार्यक्रम और ‘सेवा ज्योति कलश यात्रा

        कोरबा (BCC NEWS 24): जिले में 7 अक्टूबर को ‘सेवा के रंग’ कार्यक्रम एवं ‘सेवा ज्योति कलश यात्रा’ का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम के सफल संचालन के लिए कलेक्टर ने विभिन्न विभागों के अधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंपी हैं। कार्यक्रम स्थल पर रंगोली बनाने, मानव श्रृंखला में जनभागीदारी सुनिश्चित करने और माय भारत युवा वॉलंटियर्स की सहभागिता के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया है। जनपद पंचायतों और नगरीय निकायों के अधिकारियों को स्थानीय स्तर पर लोगों को जोड़ने तथा उन्हें कार्यक्रम स्थल तक लाने की व्यवस्था करने की जिम्मेदारी दी गई है।
        पुलिस विभाग कार्यक्रम स्थल और मार्ग पर सुरक्षा, यातायात एवं पार्किंग व्यवस्था देखेंगे। नगर निगम द्वारा टेंट, बिजली, माइक, पेयजल, भोजन और मंच की व्यवस्था की जाएगी। स्वास्थ्य विभाग प्राथमिक उपचार किट और एम्बुलेंस उपलब्ध कराएगा। इसके अलावा अग्निशमन वाहन, फायर सेफ्टी किट, एलईडी स्क्रीन, अतिथियों के स्वागत की व्यवस्था के लिए भी संबंधित विभागों को दायित्व सौंपे गए हैं।



                Hot this week

                कोरबा: प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना से जानकी साहू को मिला सहारा

                कोरबा (BCC NEWS 24): ग्राम लखनपुर निवासी जानकी साहू...

                Related Articles

                Popular Categories