कोरबा: सेवा संकल्प अभियान के तहत पीएमश्री तिलकेजा में नुक्कड़ नाटक का मंचन

        विद्यार्थियों ने नाटक के माध्यम से सेवा, संकल्प और सामाजिक जागरूकता का दिया संदेश

        कोरबा (BCC NEWS 24): सेवा संकल्प अभियान 2026 के अंतर्गत “नमो सेवा-अनकही कहानियां” कार्यक्रम के तहत 3 अक्टूबर को पीएमश्री स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी एवं हिंदी विद्यालय, तिलकेजा में नुक्कड़ नाटक का प्रभावशाली मंचन किया गया। विद्यार्थियों ने अभिनय और संवादों के माध्यम से सेवा, संकल्प, समर्पण एवं सामाजिक जागरूकता का संदेश दिया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में क्षेत्र के जनप्रतिनिधि श्री अजय कंवर उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथि जिला पंचायत सदस्य श्रीमती सुमिता अनंत,श्री कुलसिंह कंवर, श्रीमती प्रतिमा सोनवानी, श्री किशन साव, उपसरपंच श्रीमती पदमा कौशिक, शिक्षक पालक संघ के अध्यक्ष श्री गजेन्द्र वैष्णव अन्य जनप्रतिनिधि, पालक और शिक्षक शामिल हुए। नाटक में विद्यालय के 40 छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम में विद्यालय के हिंदी एवं अंग्रेजी माध्यम के कुल 946 विद्यार्थियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। विद्यार्थियों की प्रस्तुति ने अतिथियों, पालकों और दर्शकों को प्रभावित किया। उपस्थितजनों ने बच्चों के प्रयास और प्रस्तुति की सराहना की। प्राचार्य श्री मालिक राम श्रीवास के मार्गदर्शन में श्री रामकृष्ण जायसवाल, श्रीमती पी.एल. राठौर, श्री जितेन्द्र शर्मा, कु. अंजली चक्रधारी एवं श्री दुष्यंत राठिया ने कार्यक्रम के निर्देशन और आयोजन में सहयोग किया।



                Hot this week

                रायपुर : छत्तीसगढ़ में सिंचाई और विकास को बढ़ावा

                जशपुर जिले में मैनी एनीकट निर्माण के लिए 70.99...

                Related Articles

                Popular Categories