रायपुर : ’सेवा ज्योति कलश यात्रा एवं विकसित भारत संकल्प सभा 07 अक्टूबर को’

        रायपुर (BCC NEWS 24): सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत जिले में 07 अक्टूबर 2026 को सेवा ज्योति कलश यात्रा एवं विकसित भारत संकल्प सभा का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, कार्यकर्ताओं एवं आम नागरिकों की सहभागिता रहेगी। कार्यक्रम के दौरान देशभक्ति एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ राष्ट्र निर्माण और विकसित भारत के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने का संदेश दिया जाएगा। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार प्रातः 9ः15 बजे सभी प्रतिभागियों का कार्यक्रम स्थल शंकराचार्य भवन महासमुंद पर आगमन होगा तथा सांस्कृतिक कार्यक्रमों एवं देशभक्ति गीतों का वादन होगा। सुबह 10 बजे अतिथियों का मंच पर आगमन पश्चात राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम गायन के साथ सुबह 10ः05 बजे कार्यक्रम का शुभारंभ किया जाएगा। सुबह 10ः15 बजे प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी का वर्चुअल संबोधन होगा। इसके पश्चात सुबह 10ः55 बजे प्रधानमंत्री के नेतृत्व में विकसित भारत /2047 का सामूहिक संकल्प लिया जाएगा। सुबह 11 बजे स्थानीय अतिथियों द्वारा सेवा ज्योति प्रज्ज्वलित की जाएगी। तत्पश्चात सुबह 11ः10 बजे विभिन्न सेवा ज्योति यात्राओं को प्रस्थान किया जाएगा।



                Hot this week

                रायपुर : 26वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता का रंगारंग समापन

                रायपुर संभाग बना ओवरऑल चौम्पियन, बलौदाबाजार में खुलेगा डाइटरायपुर...

                Related Articles

                Popular Categories