द्वितीय संतान के पालन-पोषण में मिली 20 हजार रुपये की सहायता
कोरबा (BCC NEWS 24): पाली तहसील के ग्राम खम्हरिया निवासी श्रीमती रजनी पाटले को छत्तीसगढ़ असंगठित कर्मकार कल्याण मंडल में दर्जी प्रवर्ग के अंतर्गत पंजीयन के बाद श्रम विभाग की असंगठित कर्मकार महतारी जतन योजना की जानकारी मिली। योजना के तहत उन्हें अपनी द्वितीय संतान के लिए 20 हजार रुपये की सहायता राशि प्राप्त हुई। श्रीमती पाटले ने बताया कि उनके पति खदान में ट्रक चालक के रूप में कार्य करते हैं। योजना से मिली राशि का उपयोग उन्होंने बच्चे के पालन-पोषण में किया। इसके साथ ही उन्हें महतारी वंदन योजना का लाभ भी मिल रहा है। श्रीमती पाटले ने सहायता के लिए श्रम विभाग, कोरबा और छत्तीसगढ़ शासन के प्रति आभार व्यक्त किया।

(Bureau Chief, Korba)







