रायपुर : मोटराइज्ड ट्राइसाइकिल से सफुरा बाई का आवागमन हुआ आसान

        अब जरूरी कामों के लिए दूसरों पर निर्भरता होगी कम

        रायपुर (BCC NEWS 24): जांजगीर-चांपा जिले के ग्राम उरैहा निवासी श्रीमती सफुरा बाई के लिए कुटराबोड़ में आयोजित सेवा सेतु शिविर नई सुविधा और आत्मनिर्भरता की सौगात लेकर आया। शिविर में उन्हें मोटराइज्ड ट्राइसाइकिल प्रदान की गई। इससे अब उनके लिए रोजमर्रा के जरूरी कार्यों के लिए आवागमन आसान हो गया है। सफुरा बाई ने बताया कि पहले कहीं आने-जाने के लिए उन्हें दूसरों की सहायता लेनी पड़ती थी। मोटराइज्ड ट्राइसाइकिल मिलने से अब वे अपने जरूरी कामों के लिए स्वयं आ-जा सकेंगी। इससे उनकी दैनिक गतिविधियों में सुविधा के साथ आत्मविश्वास भी बढ़ा है। उन्होंने कहा कि यह सहायता उनके लिए केवल आवागमन का साधन नहीं, बल्कि आत्मनिर्भर बनने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। मोटराइज्ड ट्राइसाइकिल मिलने पर उन्होंने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त किया।



                Hot this week

                Related Articles

                Popular Categories