कोरबा: जिले के सहकारी समितियों में एग्रीस्टेक पंजीयन एवं खसरा अद्यतन हेतु 21 अक्टूबर तक विशेष अभियान

        कोरबा (BCC NEWS 24): खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 अंतर्गत पंजीकृत किसानों से समर्थन मूल्य पर धान उपार्जन का कार्य 15 अक्टूबर से संभावित हैै। शासन के निर्देशानुसार खरीफ वर्ष 2026-27 हेतु 31 अक्टूबर तक किसान पंजीयन का कार्य सहकारी समितियों के माध्यम से किया जा रहा हैै। किसान पंजीयन से पूर्व किसानों को एग्रीस्टेक पोर्टल में पंजीयन कराना आवश्यक है। एग्रीस्टेक पोर्टल में पंजीयन उपरांत की नवीन किसान पंजीयन की कार्यवाही की जा सकेगी। इसी प्रकार खरीफ वर्ष 2025-26 में पंजीकृत किसानों को पुनः पंजीयन कराने की आवश्यकता नही होगी। पूर्व में पंजीकृत किसानों द्वारा सहकारी समितियों में जाकर पंजीकृत रकबा एवं खसरा का मिलान करा लिया जावे।  किसान पंजीयन में पंजीकृत रकबा एंव खसरा मिलान नहीं होने की स्थिति में एग्रीस्टेक पंजीयन में खसरा अद्यतन कराने की कार्यवाही एग्रीस्टेक पोर्टल के माध्यम से किया जावे।

        जिले के सभी 60 सहकारी समितियों में किसान पंजीयन हेतु दिनांक 21 अक्टूबर तक विशेष शिविर का आयोजन किया जा रहा है। जिस हेतु किसानों से अपील किया गया है कि खरीफ वर्ष 2026-27 अंतर्गत समर्थन मूल्य पर धान विक्रय हेतु एग्रीस्टेक पंजीयन कराते हुए 21 अक्टूबर 2026 तक आयोजित विशेष शिविर में जाकर अपना किसान पंजीयन की कार्यवाही की जावे।



                Hot this week

                कोरबा: पीएम-जनमन से ग्राम नरबदा के दलदली पारा तक पहुंची पक्की सड़क

                लगभग एक किलोमीटर सड़क बनने से ग्रामीणों, विद्यार्थियों और...

                Related Articles

                Popular Categories