रायपुर : सेवा की कहानी : प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना से कमला कुशवाहा को मिला मातृत्व का संबल

            रायपुर (BCC NEWS 24): गर्भावस्था और प्रसव के बाद मां तथा शिशु के स्वास्थ्य की देखभाल के लिए समय पर सहायता मिलना परिवारों के लिए बड़ी राहत बन सकता है। प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के तहत मिलने वाली आर्थिक सहायता जरूरतमंद महिलाओं को इस महत्वपूर्ण समय में सहारा दे रही है। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत सामने आ रही सेवा की कहानियों में सूरजपुर जिले के ग्राम पर्री सरनापारा निवासी श्रीमती कमला कुशवाहा की कहानी भी शामिल है।

            परिवार की सीमित आय के बीच गर्भावस्था और प्रसव के बाद स्वास्थ्य संबंधी जरूरतों तथा नवजात शिशु की देखभाल का खर्च जुटाना श्रीमती कमला कुशवाहा के लिए चुनौतीपूर्ण था। ऐसे समय में प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के तहत उन्हें पहली किस्त में 3 हजार रुपये और दूसरी किस्त में 2 हजार रुपये, कुल 5 हजार रुपये की सहायता मिली। इस राशि से उन्हें अपने स्वास्थ्य और शिशु की आवश्यकताओं को पूरा करने में मदद मिली। श्रीमती कुशवाहा बताती हैं कि योजना से मिली सहायता ने मातृत्व काल में उनके परिवार को आर्थिक राहत दी। उन्होंने इस सहयोग के लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय एवं महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े के प्रति आभार व्यक्त किया।

            प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना गर्भवती महिलाओं और स्तनपान कराने वाली माताओं के स्वास्थ्य तथा पोषण में सुधार के उद्देश्य से संचालित की जा रही है। योजना के तहत पात्र महिलाओं को पहले बच्चे के जन्म पर कुल 5 हजार रुपये दो किस्तों में दिए जाते हैं। गर्भावस्था का पंजीयन कराने और छह महीने के भीतर कम से कम एक प्रसव पूर्व जांच कराने पर पहली किस्त के रूप में 3 हजार रुपये तथा बच्चे के जन्म का पंजीकरण होने पर दूसरी किस्त के रूप में 2 हजार रुपये दिए जाते हैं। दूसरी संतान बालिका होने पर पात्र हितग्राही को एकमुश्त 6 हजार रुपये की सहायता दी जाती है। योजना मातृत्व के दौरान महिलाओं को आर्थिक संबल देने और मां एवं शिशु की देखभाल को प्रोत्साहित करने में सहायक है।


                          Hot this week

                          रायपुर : छत्तीसगढ़ हॉकी लीग : टीमों की अगुवाई करेंगे हॉकी ओलंपियन्स

                          ओलंपियन सुरेंद्र कुमार, प्रदीप मोर, एस.वी. सुtनील, ललित कुमार...

                          Related Articles

                          Popular Categories