रायपुर : सेवा की कहानी : सेवा सेतु पोर्टल से दिनेश को मिली पटाखा विक्रय की अनुज्ञा

            गंडई व रामपुर बाजार में पटाखा विक्रय की अनुमति से आसान हुआ कारोबार

            रायपुर (BCC NEWS 24): शासन द्वारा आम नागरिकों को विभिन्न प्रकार की शासकीय सेवाएं सरल, सुगम, पारदर्शी एवं समयबद्ध तरीके से उपलब्ध कराने के उद्देश्य से सेवा सेतु पोर्टल संचालित किया जा रहा है। इस पोर्टल के माध्यम से नागरिकों को विभिन्न विभागों से संबंधित प्रमाण पत्र, अनुज्ञा (लाइसेंस), अनुमतियां एवं अन्य आवश्यक सेवाएं प्रदान की जाती हैं। डिजिटल माध्यम से शासकीय सेवाओं की उपलब्धता ने नागरिकों के लिए प्रशासनिक प्रक्रियाओं को आसान बनाया है। खैरागढ़- छुईखदान- गंडई जिले के वार्ड क्रमांक 11 निवासी श्री दिनेश शर्मा को सेवा सेतु पोर्टल के माध्यम से गंडई बाजार एवं रामपुर बाजार में पटाखा विक्रय का लायसेंस प्रदान किया गया है। इससे उन्हें दीपावली पर्व के अवसर पर नियमानुसार व्यवसाय संचालित कर आय अर्जित करने का अवसर मिला है।

            सेवा सेतु पोर्टल शासन की एक महत्वपूर्ण डिजिटल पहल है, जिसके माध्यम से नागरिकों को विभिन्न विभागों की सेवाएं एक ही मंच पर उपलब्ध कराई जा रही हैं। पोर्टल के जरिए आवश्यक दस्तावेजों के साथ आवेदन करने, आवेदन की स्थिति की जानकारी प्राप्त करने तथा निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार प्रमाण पत्र एवं अनुमतियां प्राप्त करने की सुविधा उपलब्ध है। इससे नागरिकों को शासकीय सेवाओं का लाभ प्राप्त करने में सहूलियत मिल रही है। श्री शर्मा को पटाखा विक्रय का लाइसेंस प्राप्त होना इसी पहल का एक उदाहरण है।

            श्री शर्मा के लिए पटाखा विक्रय का लाइसेंस मिलना स्वरोजगार की दिशा में एक महत्वपूर्ण अवसर है। दीपावली जैसे प्रमुख त्योहार के दौरान पटाखों की मांग को देखते हुए वे अब गंडई एवं रामपुर बाजार में निर्धारित स्थलों पर नियमानुसार व्यवसाय संचालित कर सकेंगे। इससे उन्हें अपनी आय बढ़ाने के साथ परिवार की आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाने का अवसर मिलेगा। लाइसेंस प्राप्त होने से वे निर्धारित सुरक्षा मानकों एवं शासन के दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए वैधानिक रूप से व्यापार कर सकेंगे।

            शासन द्वारा सेवा सेतु पोर्टल के माध्यम से विभिन्न प्रकार की नागरिक सेवाएं उपलब्ध कराए जाने से आमजन को सुविधा मिल रही है। जाति, निवास एवं आय प्रमाण पत्र सहित विभिन्न विभागों की अधिसूचित सेवाओं, व्यवसाय संबंधी लाइसेंस तथा आवश्यक अनुमतियों के लिए आवेदन की प्रक्रिया को डिजिटल माध्यम से सुलभ बनाया जा रहा है। इससे प्रशासनिक कार्यों में पारदर्शिता बढ़ने के साथ नागरिकों के समय और श्रम की बचत हो रही है। सेवा सेतु पोर्टल के माध्यम से पटाखा विक्रय का लाइसेंस मिलने से उनके लिए त्योहारी व्यवसाय शुरू करने का मार्ग प्रशस्त हुआ है। शासन की यह पहल नागरिकों को शासकीय सेवाओं से जोड़ने और स्थानीय स्तर पर आजीविका के अवसरों को प्रोत्साहित करने की दिशा में महत्वपूर्ण साबित हो रही है।


                          Hot this week

                          Related Articles

                          Popular Categories