कोरबा: अवैध खनिज परिवहन पर खनिज विभाग की कार्रवाई

            रेत का अवैध भंडारण भी जब्त, कुल 10 वाहन पकड़े गए

            कोरबा (BCC NEWS 24): कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत के निर्देश पर जिले में अवैध उत्खनन, परिवहन और भंडारण के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत खनिज उड़नदस्ता दलों ने विभिन्न स्थानों पर जांच कर अवैध खनिज परिवहन में संलिप्त कुल 10 वाहनों को जब्त किया है। कोटमर्रा में रेत का अवैध भंडारण पाए जाने पर उसे भी जब्त किया गया।

            खनिज विभाग के अनुसार, पाली में रेत और ईंट का अवैध परिवहन करते 4 ट्रैक्टर, हरदीबाजार में रेत और ईंट का परिवहन करते 3 ट्रैक्टर तथा गिट्टी का परिवहन करते 1 हाइवा पकड़ा गया। दीपका में गिट्टी का अवैध परिवहन करते 1 ट्रेलर और उरगा में रेत का परिवहन करते 1 ट्रैक्टर पर कार्रवाई की गई। जब्त वाहनों को हरदीबाजार, दीपका और पाली थानों तथा हरदीबाजार खनिज जांच चौकी की अभिरक्षा में रखा गया है। प्रकरणों में आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

            खनिज विभाग ने बताया कि अभियान का उद्देश्य अवैध उत्खनन, परिवहन और भंडारण पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करना, प्राकृतिक संसाधनों की सुरक्षा करना तथा शासकीय राजस्व की हानि रोकना है। नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध खान एवं खनिज अधिनियम, छत्तीसगढ़ गौण खनिज नियम और अन्य वैधानिक प्रावधानों के तहत कार्रवाई की जाएगी। विभाग ने स्पष्ट किया है कि अवैध खनिज गतिविधियों के विरुद्ध यह अभियान लगातार जारी रहेगा।


                          Hot this week

                          कोरबा: कलेक्टर कुणाल दुदावत ने आईटीआई रामपुर में रिनोवेशन कार्य का किया निरीक्षण

                          निर्धारित समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण कार्य पूरा करने के निर्देश,...

                          Related Articles

                          Popular Categories