रायपुर : देवभोग में पीडब्ल्यूडी का एसडीओ कार्यालय शुरू

            नए भवन के निर्माण के बाद गरियाबंद से स्थानांतरित हुआ एसडीओ ऑफिस

            रायपुर (BCC NEWS 24): कार्यालय भवन का निर्माण पूर्ण होने के बाद लोक निर्माण विभाग के देवभोग अनुविभाग का कार्यालय अब गरियाबंद से स्थानांतरित होकर देवभोग में प्रारंभ हो गया है। देवभोग में भवन के अभाव में अब तक इसे गरियाबंद से संचालित किया जा रहा था। देवभोग में अनुविभागीय कार्यालय का निर्माण पूर्ण होने के बाद आज से वहां कामकाज शुरू कर दिया गया है। उल्लेखनीय है कि लोक निर्माण विभाग के सचिव श्री मुकेश कुमार बंसल ने विगत 10 अक्टूबर को गरियाबंद में निरीक्षण के दौरान देवभोग में नवनिर्मित एसडीओ कार्यालय का संचालन शुरू करने के निर्देश दिए थे। इस पर त्वरित अमल करते हुए विभाग ने पांच दिनों के भीतर नए भवन से कार्यालय का संचालन प्रारंभ कर दिया है।


                          Hot this week

                          रायपुर : मातृ-रूपेण संस्थिता (Form of a Mother)… जब माँओं ने बचाई एक माँ की जान

                          नवरात्रि में मातृशक्ति का जीवनरक्षक स्वरूप: अम्बेडकर अस्पताल की...

                          रायपुर : महतारी वंदन योजना मांझापारा की बिराजो के ईलाज के लिए बनी सहारा

                          मुख्यमंत्री विष्णु भैय्या का किया आभाररायपुर (BCC NEWS 24):...

                          रायपुर : बिटिया @Work के तहत छात्राओं ने जाना सखी वन स्टॉप सेंटर का कामकाज

                          सखी सेंटर की सुविधाओं, महिला सुरक्षा और हेल्पलाइन सेवाओं...

                          Related Articles

                          Popular Categories