रायपुर : सेवा की कहानी : बकरी पालन से सुनैना की परिवार की जीवन-यापन हुआ आसान

            मुख्यमंत्री विष्णु भैय्या का किया अभार

            रायपुर (BCC NEWS 24): कृषि और मजदूरी से परिवार का भरण-पोषण करने वाली ग्राम खैरी के डकईपारा निवासी श्रीमती सुनैना कुर्रे अब बकरी पालन के माध्यम से अपनी आर्थिक स्थिति मजबूत करने में जुटी हैं। महिला कोष से मिले ऋण ने उन्हें आजीविका का एक अतिरिक्त साधन अपनाने में मदद की है। उन्होंने योजना लाने के लिए मुख्यमंत्री विष्णु भैय्या के प्रति आभार व्यक्त की है।  पति श्री देवेंद्र कुमार सहित पांच सदस्यों के परिवार में रहने वाली सुनैना कृषि कार्य और मजदूरी करती हैं। परिवार की आय बढ़ाने के उद्देश्य से उन्होंने दिसंबर 2025 में महिला कोष के माध्यम से 40 हजार रुपये का ऋण प्राप्त किया। इस राशि का उपयोग उन्होंने बकरी पालन के लिए किया। वर्तमान में सुनैना के पास आठ बकरियां हैं। कृषि और मजदूरी के साथ वे बकरियों की देखभाल कर रही हैं। उनका प्रयास है कि बकरी पालन को आगे बढ़ाकर परिवार की जरूरतें पूरी करने में अधिक योगदान दे सकें। सुनैना की यह पहल ग्रामीण महिलाओं के अपनी मेहनत और उपलब्ध संसाधनों से आजीविका के नए अवसर अपनाने की एक मिसाल है। बकरी पालन के माध्यम से वे अपने परिवार को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं।


                          Hot this week

                          कोरबा: कलेक्टर कुणाल दुदावत ने आईटीआई रामपुर में रिनोवेशन कार्य का किया निरीक्षण

                          निर्धारित समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण कार्य पूरा करने के निर्देश,...

                          Related Articles

                          Popular Categories