कोरबा: श्रम विभाग की सहायता से मनोहर दास की बेटी की पढ़ाई को मिला सहारा

            कोरबा (BCC NEWS 24): जिले के नगर पालिका परिषद बांकीमोंगरा क्षेत्र में रहने वाले श्रमिक मनोहर दास मेहनत-मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करते हैं। सीमित आय में घर की जरूरतें पूरी करने के साथ बेटी की पढ़ाई का खर्च जुटाना उनके लिए चुनौतीपूर्ण था। इसी दौरान उन्हें श्रम विभाग की मुख्यमंत्री नोनी सशक्तिकरण सहायता योजना के बारे में जानकारी मिली। योजना के अंतर्गत पात्र श्रमिकों की बेटियों को आगे की पढ़ाई के लिए आर्थिक सहायता दी जाती है। मनोहर दास ने योजना का लाभ लेने के लिए श्रम विभाग में आवेदन प्रस्तुत किया। विभागीय परीक्षण के बाद उनकी पुत्री की पढ़ाई के लिए 20 हजार रुपये की सहायता राशि स्वीकृत की गई।

            इस आर्थिक सहयोग से मनोहर दास की बेटी अपनी आगे की पढ़ाई जारी रख पा रही है। मनोहर दास ने सहायता के लिए शासन और श्रम विभाग के प्रति आभार व्यक्त किया। यह योजना श्रमिक परिवारों की बेटियों को शिक्षा के लिए प्रोत्साहित करने और उनके उज्ज्वल भविष्य की राह आसान बनाने में सहायक बन रही है।


                          Hot this week

                          रायपुर : छत्तीसगढ़ में पहली बार होगा अंतरराष्ट्रीय महिला क्रिकेट मैच, मुख्यमंत्री साय ने जताई प्रसन्नता

                          भारत-जिम्बाब्वे महिला टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच के लिए मुख्यमंत्री...

                          Related Articles

                          Popular Categories