योजना के तहत मिली 80 हजार रुपए की आर्थिक सहायता से साकार हुआ स्वयं का व्यवसाय शुरू करने का सपना
रायपुर (BCC NEWS 24): सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत छत्तीसगढ़ शासन की जनकल्याणकारी योजनाएं महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। इसी कड़ी में खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिले के छुईखदान नगर निवासी श्रीमती चंचल तिवारी ने छत्तीसगढ़ महिला कोष की सक्षम योजना का लाभ उठाकर स्वरोजगार की दिशा में कदम बढ़ाया है। योजना के अंतर्गत उन्हें 80 हजार रुपए की आर्थिक सहायता प्राप्त हुई, जिससे उन्होंने अपना फैंसी स्टोर स्थापित कर आत्मनिर्भरता की नई मिसाल पेश की है।
श्रीमती चंचल तिवारी ने योजना से प्राप्त आर्थिक सहायता का सदुपयोग करते हुए फैंसी स्टोर का कारोबार शुरू किया। उनके स्टोर में महिलाओं के श्रृंगार, सौंदर्य प्रसाधन एवं अन्य फैंसी सामग्रियां उपलब्ध हैं। इस व्यवसाय से उन्हें स्वयं की आय अर्जित करने का अवसर मिला है। साथ ही परिवार की आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाने की दिशा में भी सकारात्मक पहल हुई है।
श्रीमती तिवारी के लिए सक्षम योजना अपने सपनों को साकार करने का महत्वपूर्ण माध्यम बनी है। आर्थिक सहायता मिलने से उन्हें स्वयं का व्यवसाय स्थापित करने में मदद मिली। आज वे अपने फैंसी स्टोर के माध्यम से स्वरोजगार की दिशा में आगे बढ़ रही हैं। उनका यह प्रयास अन्य महिलाओं के लिए भी प्रेरणादायक है। श्रीमती चंचल तिवारी ने सक्षम योजना के माध्यम से आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने के लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय एवं छत्तीसगढ़ शासन के प्रति आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि शासन की ऐसी योजनाएं महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने और अपनी आर्थिक स्थिति मजबूत करने का अवसर प्रदान करती हैं। सक्षम योजना जैसी पहल महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़कर आर्थिक स्वावलंबन की दिशा में आगे बढ़ने का अवसर प्रदान कर रही है।

(Bureau Chief, Korba)





