रायपुर : सेवा संकल्प अभियान : सेवा की कहानी : बरसात में टपकती थी घर की छत, पीएम आवास योजना से नरेन्द्र साहू को मिला पक्का आशियाना

            कच्चे मकान की परेशानियों से मिली मुक्ति, अब सुरक्षित और सुविधाजनक घर में रह रहा परिवार

            उज्ज्वला योजना से रसोई गैस और स्वच्छ भारत मिशन से शौचालय की सुविधा, तीन योजनाओं ने बदली परिवार की जिंदगी

            रायपुर (BCC NEWS 24): कभी खपरे और टीन की छत वाले कच्चे मकान में रहने वाले जांजगीर-चांपा जिले के श्री नरेन्द्र साहू के परिवार को अब अपना पक्का आशियाना मिल गया है। बरसात के दिनों में घर की छत से पानी टपकने और कमजोर आर्थिक स्थिति के कारण बेहतर आवास की चिंता अब उनके जीवन से दूर हो गई है। प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के माध्यम से उनका पक्के घर का सपना साकार हुआ है। इसके साथ ही प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना से एलपीजी गैस कनेक्शन और स्वच्छ भारत मिशन से घर में शौचालय की सुविधा मिलने से परिवार के दैनिक जीवन में सकारात्मक बदलाव आया है। अकलतरा विकासखंड की ग्राम पंचायत तरौद निवासी श्री नरेन्द्र साहू पहले अपने परिवार के साथ कच्चे मकान में रहते थे। घर की छत खपरे और टीन की होने के कारण बरसात के मौसम में पानी टपकता था, जिससे परिवार को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता था। आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण स्वयं पक्का मकान बनवाना उनके लिए संभव नहीं था। ऐसे में प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण उनके परिवार के लिए बड़ी राहत लेकर आई।

            वर्ष 2024-25 में मिली आवास की स्वीकृति, पूरा हुआ वर्षों पुराना सपना

            वित्तीय वर्ष 2024-25 में प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के अंतर्गत श्री नरेन्द्र साहू का आवास स्वीकृत हुआ। योजना के तहत मिली सहायता से उन्होंने अपने पक्के मकान का निर्माण पूरा कराया। अब उनका परिवार अपने घर में सुरक्षित और सुविधाजनक वातावरण में जीवनयापन कर रहा है। जिस परिवार को कभी बारिश के दिनों में छत से पानी टपकने की चिंता सताती थी, उसे अब स्थायी आवास की सुविधा मिल गई है। श्री साहू के लिए पक्का मकान केवल रहने की जगह नहीं, बल्कि परिवार की सुरक्षा, सम्मान और बेहतर भविष्य का आधार बन गया है। अपने घर का सपना पूरा होने से परिवार को लंबे समय से चली आ रही आवास संबंधी परेशानियों से राहत मिली है।

            उज्ज्वला योजना से धुएं से राहत, घर में शौचालय से बढ़ी सुविधा

            प्रधानमंत्री आवास योजना के साथ श्री नरेन्द्र साहू के परिवार को अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ भी मिला है। प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के अंतर्गत एलपीजी गैस कनेक्शन मिलने से खाना बनाना अधिक सुविधाजनक हुआ है और पारंपरिक चूल्हे के धुएं से राहत मिली है। वहीं स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत घर में शौचालय की सुविधा उपलब्ध होने से परिवार को स्वच्छता और दैनिक जीवन में सहूलियत मिली है। इस प्रकार पक्का आवास, रसोई गैस और शौचालय जैसी बुनियादी सुविधाओं ने मिलकर परिवार के रहन-सहन में महत्वपूर्ण सुधार किया है। इन सुविधाओं से परिवार को अधिक सुरक्षित, स्वच्छ और सुविधाजनक वातावरण प्राप्त हुआ है।

            “पक्का घर मिलने से हमारे परिवार की बड़ी चिंता दूर हो गई”

            श्री नरेन्द्र साहू ने खुशी व्यक्त करते हुए बताया कि पहले कच्चे मकान में रहने के कारण विशेषकर बारिश के मौसम में काफी परेशानी होती थी। सीमित आर्थिक संसाधनों के कारण पक्का घर बनाना मुश्किल था, लेकिन प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण से उनका यह सपना पूरा हो गया। अब परिवार अपने पक्के घर में बेहतर सुविधाओं के साथ रह रहा है। उन्होंने शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं से मिली सहायता के लिए आभार व्यक्त किया

            तीन योजनाओं के लाभ से परिवार के जीवन में आया बदलाव

            सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत श्री नरेन्द्र साहू की यह ‘सेवा की कहानी’ दर्शाती है कि जरूरतमंद परिवारों तक विभिन्न शासकीय योजनाओं का लाभ पहुंचने से उनके जीवन में व्यापक और सकारात्मक बदलाव आता है। प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण से पक्का घर, उज्ज्वला योजना से रसोई गैस और स्वच्छ भारत मिशन से शौचालय की सुविधा ने उनके परिवार की बुनियादी जरूरतों को पूरा करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। कभी बरसात में टपकती छत के नीचे रहने वाले श्री नरेन्द्र साहू के लिए आज अपना पक्का घर सुरक्षित जीवन, आत्मसम्मान और बेहतर भविष्य की नई शुरुआत बन गया है।


                          Hot this week

                          Related Articles

                          Popular Categories