कोरबा: दूसरे दिवस की रामलीला के प्रमुख आकर्षक रहे हनुमान अंश मूवी के नायक शोभिनव सत्य

            उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन ने श्रीरामलला जी की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्जवलन व पूजाअर्चन कराया रामलीला का शुभारंभ

            कोरबा (BCC NEWS 24): नगर पालिक निगम कोरबा द्वारा आयोजित की जा रही रामलीला के दूसरी दिवस रामलीला के प्रमुख आकर्षक हनुमान अंश मूवी के नायक श्री शोभिनव सत्य रहें। उन्होने मंच पर अपनी गरिमामयी उपस्थिति प्रदान करते हुये श्रद्धालुजनों, उपस्थित नागरिकों को आर्शीवचन दिया। उद्योग मंत्री श्री लखनलाल देवांगन ने श्रीरामलला जी की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन कर व पूजा अर्चना कर रामलीला का शुभारंभ कराया। इस अवसर पर महापौर श्रीमती संजूदेवी राजपूत, सभापति श्री नूतन सिंह ठाकुर, आयुक्त श्री आशुतोष पाण्डेय, श्री जुड़ावन सिंह ठाकुर, चन्द्रकिशोर श्रीवास्तव, भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी, डॉ.राजीव सिंह सहित मेयर इन काउंसिल के सदस्यगण, पार्षद व एल्डरमेनगण विशेष रूप से उपस्थित थे।

            नगर पालिक निगम द्वारा 15 अक्टूबर से 06 दिवसीय रामलीला का आयोजन घंटाघर स्थित ओपन थियेटर मैदान में किया जा रहा है। आयोजन के दूसरे दिवस आज हनुमान अंश मूवी में बाबा नीब करौली के किरदार को निभाने वाले नायक श्री शोभिनव सत्य ने अपनी गरिमामय पूर्ण उपस्थित मंच को प्रदान की। इस मौके पर श्रीसीता राम के साथ अपने उद्बोधन की शुरूआत करते हुये श्री शोभिनव सत्य ने कहा कि मैं पहले कुछ नहीं था, जो भी किया वह सब हनुमान जी ने किया, नीब करौली बाबा ने किया। उन्होने बाबा नीब करौली का संदेश देते हुये कहा कि बाबा तीन शिक्षाएं देते थे, उनकी पहली शिक्षा थी कि सबसे प्रेम करों व उनकी सेवा करो, दूसरी शिक्षा थी भूखे को भोजन अवश्य कराओ तथा तीसरी शिक्षा थी राम का नाम लो। श्री शोभिनव सत्य ने कहा कि अगर आप ने इन बातों को अपने अंदर समाहित कर लिया तो, समाज से बहुत सारी बुराईयॉं दूर हो जायेंगे।

            उन्होने आगे कहा कि मैं उद्योग मंत्री श्री लखनलाल देवांगन, महापौर श्रीमती संजूदेवी राजपूत व आयुक्त श्री आशुतोष पाण्डेय को धन्यवाद देता हूॅं कि उन्होने मुझे कोरबा बुलाया, कोरबा का आना मेरे लिये सौभाग्य का विषय है, यहॉं पर मॉ सर्वमंगला जी के दर्शन का लाभ भी मुझे मिला, मैं कोशिश करूंगा कि साल में एक बार कोरबा जरूर आऊ। इस मौके पर उन्होने हनुमानअंश की लोकप्रियता का श्रेय हनुमान जी के आशीर्वाद व जनता के प्यार को दिया तथा आग्रह किया कि जिन लोगों ने अभी तक हनुमान अंश नहीं देखी, वे जरूर देंखे तथा बाबा नीब करौली जी की शिक्षा को ग्रहण करें।

            पुष्पवाटिका, धनुष यज्ञ सहित विविध प्रसंगों का हुआ मंचन – रामलीलाा के दूसरे दिवस आज पुष्पवाटिका, धनुष यज्ञ, लक्ष्मण परशुराम संवाद, राजतिलक, मंथरा कैकेयी संवाद आदि प्रसंगों का मंचन किया गया। वहीं 17 अक्टूबर को राम वन गमन, केंवट प्रसंग, दशरथ देव लोक गमन, भरत मिलाप, 18 अक्टूबर को पंचवटी प्रसंग, सीता हरण, राम हनुमान मिलन, राम सुग्रीव मैत्री, बाली वध, लंका दहन, 19 अक्टूबर को सेतु बंध, अंगद रावण संवाद, लक्ष्मण शक्ति, मेघनाथ रावण वध, राज्याभिषेक आदि के प्रसंग तथा 20 अक्टूबर को रावण दहन के साथ मधुर संगीत का आयोजन सम्पन्न होगा।


                          Hot this week

                          Related Articles

                          Popular Categories