रायपुर : सेवा की कहानी : प्रधानमंत्री आवास योजना से साकार हुआ गजाधर देवांगन के परिवार का पक्के घर का सपना

            कच्चे मकान की परेशानियों से मिली मुक्ति, अब अपने पक्के आशियाने में सुकून से रह रहा परिवार

            रायपुर (BCC NEWS 24): हर परिवार का सपना होता है कि उसका अपना एक पक्का घर हो, जहां वह सुरक्षित और सुकून भरा जीवन व्यतीत कर सके। प्रधानमंत्री आवास योजना जरूरतमंद परिवारों के इसी सपने को साकार कर रही है। दुर्ग जिले के श्री गजाधर देवांगन का परिवार भी इस योजना से लाभान्वित होकर अपने पक्के आशियाने में खुशहाल जीवन बिता रहा है।

            श्री गजाधर देवांगन की पत्नी श्रीमती अमेरिका देवांगन के नाम से प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत आवास निर्माण की स्वीकृति मिली थी। योजना का लाभ मिलने से उनके परिवार का पक्का मकान बनकर तैयार हो गया है। कभी कच्चे मकान में रहने वाला यह परिवार अब अपने पक्के घर में सुरक्षित और सुकून भरा जीवन व्यतीत कर रहा है। पक्की छत मिलने से परिवार को न केवल मौसम की परेशानियों से राहत मिली है, बल्कि जीवन में सुरक्षा और स्थायित्व का नया भरोसा भी मिला है।

            गजाधर देवांगन के परिवार के लिए यह आवास केवल ईंट और सीमेंट से बना मकान नहीं, बल्कि वर्षों से संजोए सपने के साकार होने की खुशी है। अपने घर का सपना पूरा होने से परिवार के जीवन में सकारात्मक बदलाव आया है। अब उन्हें अपने परिवार के बेहतर भविष्य के लिए एक मजबूत आधार मिल गया है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में संचालित प्रधानमंत्री आवास योजना और मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के मार्गदर्शन में छत्तीसगढ़ में इसके प्रभावी क्रियान्वयन से जरूरतमंद परिवारों के जीवन में बदलाव आ रहा है। गजाधर देवांगन के परिवार की यह कहानी दर्शाती है कि पक्का आवास केवल सुरक्षित छत ही नहीं, बल्कि सम्मानजनक जीवन, आत्मविश्वास और खुशहाल भविष्य की नई शुरुआत भी है।


                          Hot this week

                          कोरबा: रबी सीजन में टोकन और क्यूआर कोड से होगा उर्वरक वितरण

                          नई डिजिटल व्यवस्था से पारदर्शिता बढ़ाने और कालाबाजारी पर...

                          Related Articles

                          Popular Categories