कोरबा: श्रम विभाग की नौनिहाल सशक्तीकरण योजना से बेटी की पढ़ाई को मिला संबल

            कोरबा (BCC NEWS 24): शहर के रिस्दी वार्ड में रहने वाली श्रीमती सरस्वती कंवर आर्थिक रूप से कमजोर परिवार से हैं। उनकी बेटी पढ़ाई कर रही है। परिवार की सीमित आय के बीच बेटी की शिक्षा जारी रखना उनके लिए चुनौतीपूर्ण था। इसी दौरान उन्हें श्रम विभाग की नौनिहाल सशक्तीकरण योजना की जानकारी मिली।

            योजना के तहत आवेदन करते समय सरस्वती कंवर ने अपनी बेटी की पढ़ाई के बारे में जानकारी दी। आवेदन स्वीकृत होने पर उन्हें 20 हजार रुपये की सहायता राशि मिली। इस सहयोग से बेटी की पढ़ाई जारी रखने में मदद मिली और परिवार को आर्थिक संबल मिला। सरस्वती कंवर ने कहा कि यह योजना उपयोगी और लाभदायक है। इससे उनकी बेटी की पढ़ाई की राह आसान हुई है। उन्होंने योजना के लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय और श्रम विभाग के प्रति आभार व्यक्त किया।


                          Hot this week

                          कोरबा: सेजेस हाई स्कूल पोलमी में मतदाता जागरूकता रैली आयोजित

                          रैली के माध्यम से विद्यार्थियों ने दिया मतदान के...

                          Related Articles

                          Popular Categories