कनाडा: सैन्य अड्डे पर जोरदार धमाका, 4 सैनिकों की मौत

            अल्बर्टा: कनाडा के अल्बर्टा प्रांत में सैन्य अड्डे पर शनिवार को जोरदार धमाके के बाद आग लग गई। हादसे में 4 सैनिकों की मौत हो गई, जबकि दर्जनों गंभीर रूप से घायल हैं। प्रधानमंत्री मार्क कार्नी ने रविवार को इसकी पुष्टि की।

            रक्षा मंत्री डेविड मैकगिन्टी ने कहा, ‘मैंने ऐसा दर्दनाक दृश्य पहले कभी नहीं देखा।’ कार्नी के मुताबिक, मृत सैनिकों के परिवारों को सूचना दे दी गई है। उन्होंने कहा कि घटना की स्थिति अभी बदल रही है।

            प्रधानमंत्री ने बताया कि वरिष्ठ सैन्य और सरकारी अधिकारी रविवार को कनाडियन फोर्सेज बेस वेनराइट में हुए हादसे की विस्तृत जानकारी देंगे। इस सैन्य अड्डे पर 1,300 से ज्यादा सैनिक और कर्मचारी काम करते हैं।

            घटना के बाद की 3 तस्वीरें

            सैन्य अड्डे पर आग लगने की घटना के बाद वैनराइट हेल्थ सेंटर के बाहर खड़ी एंबुलेंस।

            कनाडा के सैन्य अड्डे पर आग लगने की घटना के बाद एडमंटन के अस्पतालों में बड़ी संख्या में घायलों को लाया गया।

            कनाडा के सैन्य अड्डे पर आग लगने की घटना के बाद एडमंटन के अस्पतालों में बड़ी संख्या में घायलों को लाया गया।

            आग लगने के बाद घायल व्यक्ति को वैनराइट हेल्थ सेंटर में एंबुलेंस में ले जाते राहतकर्मी।

            आग लगने के बाद घायल व्यक्ति को वैनराइट हेल्थ सेंटर में एंबुलेंस में ले जाते राहतकर्मी।

            डॉक्टर बोले- स्वास्थ्य केंद्र मरीजों से भरे

            स्थानीय प्रशासन के मुताबिक, विस्फोट के बाद तेज हवाओ के कारण आग सैन्य अड्डे के आसपास तेजी से फैल गई। कई इलाकों से दमकलकर्मी आग बुझाने के लिए पहुंचे।

            रॉयल एलेक्जेंड्रा अस्पताल के इमरजेंसी डॉक्टर वॉरेन थिर्स्क ने इसे 15 से 25 साल में एक बार होने वाली बड़ी आपदा बताया। उन्होंने कहा कि मरीजों की संख्या इतनी ज्यादा थी कि शहर के स्वास्थ्य केंद्र पूरी तरह भर गए।

            अधिकारियों ने अभी तक यह नहीं बताया है कि धमाका कैसे हुआ और आग लगने की वजह क्या थी। रक्षा मंत्री मैकगिन्टी ने कहा कि कनाडा की रॉयल कैनेडियन माउंटेड पुलिस (RCMP) घटना की जांच कर रही है।

            कनाडा के रक्षा मंत्री डेविड मैकगिन्टी ने शनिवार को हादसे की जानकारी देते हुए।

            कनाडा के रक्षा मंत्री डेविड मैकगिन्टी ने शनिवार को हादसे की जानकारी देते हुए।

            यह कनाडा का सबसे व्यस्त सैन्य अड्डा है

            अल्बर्टा में यह सैन्य अड्डा कनाडा के अहम आर्मी ट्रेनिंग कैंप्स में से एक है। यहां सैनिकों को युद्ध के लिए तैयार किया जाता है।

            यहां कनाडियन मैनूवर ट्रेनिंग सेंटर भी है, जहां जवान युद्ध के मैदान जैसी परिस्थितियों में ट्रेनिंग लेते हैं। इसके अलावा, यहां तीसरे कनाडाई डिवीजन के सैनिकों को भी सैन्य प्रशिक्षण दिया जाता है।


                          Hot this week

                          Related Articles

                          Popular Categories