मुंबई: एक्टर टाइगर श्रॉफ पर रविवार शाम 7 बजे मुंबई में फायरिंग हुई। घटना में टाइगर को कांच के टुकड़े लगे हैं और गनपाउडर से हाथ जलने के निशान हैं। वहीं, टाइगर के ड्राइवर और एक अन्य व्यक्ति को गोली लगी है। फिलहाल दोनों खतरे से बाहर हैं।
टाइगर जब फुटबॉल खेलकर लौट रहे थे तभी उनकी कार जुहू के पुष्पा पार्क के पास रुकी। यहां उन्हें देखने के लिए भीड़ जमा थी। तभी एक बाइक पर सवार तीन लोग वहां पहुंचे और टाइगर की कार पर 5 राउंड फायरिंग की। घटना जुहू पुलिस स्टेशन से महज 350 मी. दूर हुई।
हमले के बाद सोशल मीडिया पर पोस्ट और ऑडियो वायरल हो रहा है। इसमें लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने फायरिंग की जिम्मेदारी ली। लिखा कि सलमान खान के साथ काम करने वाले का यही अंजाम होगा।
ऑडियो में खुद को अनिल पंडित बताने वाला शख्स सलमान खान को भी धमका रहा है। कह रहा है कि सलमान और उसके परिवार को खत्म कर देंगे। वे चाहे जितनी सिक्योरिटी में रहें।
हमले के बाद टाइगर की तस्वीर सामने आई

महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे ने रविवार रात टाइगर से मुलाकात की।

टाइगर के दाहिने हाथ पर बाजू से लेकर कलाई तक क्रेप बैंडेज बंधी हुई है, जबकि दाहिने कंधे और सीने पर ड्रेसिंग हुई है।

(Bureau Chief, Korba)





