टाइगर श्रॉफ अटैक: फायरिंग करने वाले 3 संदिग्ध कोटा से पकड़े गए, राजस्थान पुलिस बोली- एक बिहार, 2 हरियाणा के; लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने कॉन्ट्रैक्ट दिया था

            महाराष्ट्र: मुंबई में एक्टर टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग के मामले में राजस्थान पुलिस ने सोमवार सुबह 10:30 बजे तीन आरोपियों को कोटा रेलवे स्टेशन पर पुणे-जयपुर एक्सप्रेस से उतरते ही हिरासत में लिया।

            एसपी कोटा, तेजस्विनी गौतम ने बताया, ‘ वारदात के बाद तीनों मुंबई से जयपुर, दिल्ली होते हुए नेपाल भागने की फिराक में थे। मुंबई पुलिस से सूचना मिलने के बाद कोटा पुलिस ने महज 15 मिनट में ट्रेन की तलाशी लेकर तीनों को पकड़ लिया।’

            राजस्थान पुलिस ने बताया कि इन्हें लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने कॉन्ट्रैक्ट दिया था। 3 संदिग्धों में से 2 हरियाणा और एक बिहार का रहने वाला है। पुलिस का कहना है कि इनमें से दो ने फायरिंग की थी।

            टाइगर को गोली नहीं लगी, लेकिन उनके बाएं हाथ में बारूद और कांच के टुकड़ों से चोट आई है। फायरिंग में उनके ड्राइवर को भी चोट लगी। टाइगर की कार पर शाम 7 बजे 3 लोगों ने फायरिंग की थी। इसकी जिम्मेदारी लॉरेंस गैंग ने ली है। 4 साल में सलमान खान समेत 8 सेलिब्रेटीज पर अटैक हो चुका है।

            कोटा पुलिस ने बताया- सुबह 10.30 बजे कोटा पहुंचे थे

            एसपी कोटा, तेजस्विनी गौतम ने बताया, ‘पुणे जयपुर एक्सप्रेस के जनरल कोच से भागे थे। सुबह 10.30 बजे कोटा पहुंचे थे। वहीं से हिरासत में लिया गया।’

            जयपुर, दिल्ली से नेपाल भागने वाले थे

            एसपी कोटा, तेजस्विनी गौतम ने बताया, वारदात के बाद ये तुरंत रवाना हो गए थे। इनका प्लान था कि ट्रेन से पहले जयपुर पहुंचें, फिर बस से दिल्ली जाकर वहां से नेपाल निकल जाएं।

            मुंबई पुलिस की सूचना पर पकड़ा

            एसपी कोटा, तेजस्विनी गौतम ने बताया, ‘कल टाइगर पर हमला हुआ था। हमें इसके बारे में आज मुंबई पुलिस से जानकारी मिली। उन्होंने कहा था तीनों ट्रेन से कोटा पहुंचने वाले हैं। जैसे ही हमें पता चला हमने सिर्फ 15 मिनट में पूरी ट्रेन की जांच की और इस दौरान हमने तीनों को पकड़ लिया।’


                          Hot this week

                          रायपुर : राज्यपाल डेका ने दी विजयादशमी पर्व की शुभकामनाएं

                          रायपुर (BCC NEWS 24): राज्यपाल श्री रमेन डेका ने...

                          Related Articles

                          Popular Categories