कोरबा: मुख्य अभियंता ने किया बांगो बांध का निरीक्षण

            कोरबा (BCC NEWS 24): मुख्य अभियंता, मिनीमाता हसदेव बांगो परियोजना, बिलासपुर श्री एस. मिंज ने आज 28 अक्टूबर 2026 को बांगो बांध का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ के प्रभाव से संभावित भारी वर्षा और अन्य प्रतिकूल परिस्थितियों से बचाव के लिए की गई तैयारियों का जायजा लिया। श्री मिंज ने ड्यूटी पर तैनात अधिकारियों और कर्मचारियों को सुरक्षा के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान कार्यपालन अभियंता श्री एस.के. भारती सहित अन्य अभियंता और कर्मचारी उपस्थित रहे।


                          Hot this week

                          रायपुर : तसर पालन से बढ़ेंगे ग्रामीणों की आमदनी के अवसर

                          बीजापुर में 13 हितग्राहियों को स्वस्थ डिम्ब समूह वितरण...

                          Related Articles

                          Popular Categories