टी-20: चौथे मैच में न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत की सबसे बड़ी हार, 260 चेज कर रही टीम 87 रन से हारी

            ऑकलैंड: टीम इंडिया को न्यूजीलैंड के खिलाफ 87 रन की हार झेलनी पड़ी है। यह टी-20 में कीवियों के खिलाफ भारत की सबसे बड़ी हार है। पिछला रिकॉर्ड 80 रन का था। जो 2019 में वेलिंग्टन में बना था।

            ऑकलैंड में शुक्रवार को 260 रन का टारगेट चेज कर रही भारतीय टीम 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 172 रन बना सकी। टीम का कोई बल्लेबाज फिफ्टी नहीं लगा सका। तिलक वर्मा ने सबसे ज्यादा 35 रन बनाए। जैकब डफी ने 4 विकेट झटके।

            इससे पहले न्यूजीलैंड ने शुक्रवार को टी-20 में अपना सबसे बड़ा स्कोर बनाया। टीम ने टॉस हारकर पहले बैटिंग करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट पर 259 रन बनाए। ग्लेन फिलिप्स ने 49 बॉल पर 107 रन बनाए। उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। माइकल ब्रेसवेल ने 25 बॉल पर 65 रन की पारी खेली।

            इंडिया सीरीज में 3-1 से आगे, आखिरी मैच 1 नवंबर को

            इस हार के बावजूद टीम इंडिया 5 मैचों की सीरीज में 3-1 से आगे है। 5वां और आखिरी मुकाबला हेमिल्टन में एक नवंबर को खेला जाएगा।


                          Hot this week

                          रायपुर : महिला आयोग की जनसुनवाई में 30 प्रकरणों पर हुई सुनवाई, 10 नस्तीबद्ध

                          अध्यक्ष डॉ. ममता साहू ने संवेदनशील मामलों में संबंधित...

                          Related Articles

                          Popular Categories