रायपुर : उद्योग एवं बैंकर्स कनेक्ट कार्यक्रम आयोजित, बैंक ऋण के लंबित प्रकरणों का शीघ्र निराकरण करने के दिए निर्देश

            पीएमएफएमई, पीएमईजीपी एवं सीएमईजीपी योजनाओं के 50 से अधिक हितग्राही एवं उद्यमी हुए शामिल

            रायपुर (BCC NEWS 24): सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम (MSME) मंत्रालय की RAMP  योजना के अंतर्गत जिला पंचायत सभाकक्ष, कोण्डागांव में जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र, कोण्डागांव तथा कृषि विकास सहकारी समिति के संयुक्त तत्वावधान में उद्योग एवं बैंकर्स कनेक्ट कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पीएमएफएमई, पीएमईजीपी एवं सीएमईजीपी योजनाओं के 50 से अधिक हितग्राही एवं उद्यमी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान महाप्रबंधक वाणिज्य एवं उद्योग श्री हिमालय सेठिया ने उपस्थित हितग्राहियों एवं उद्यमियों से चर्चा कर विभिन्न बैंक शाखाओं में लंबित ऋण प्रकरणों की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने संबंधित बैंक अधिकारियों से लंबित प्रकरणों की समीक्षा करते हुए नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही कर उनका शीघ्र निराकरण सुनिश्चित करने का आग्रह किया।


                          Hot this week

                          रायपुर : बैलाडिला बुल्स ने 6-2 से जीत दर्ज कर सेमीफाइनल में जगह पक्की की

                          पहले सेमीफाइनल में संस्कारधानी का मुकाबला न्यायधानी सेरायपुर (BCC...

                          Related Articles

                          Popular Categories