CG: सोनाखान इको टूरिज्म नये साल में पर्यटकों से रहा गुलजार, ट्रैकिंग एवं कैम्पिंग को मिल रहा है अच्छा प्रतिसाद…

            • स्थानीय स्तर में रोजगार में हो रही है बढ़ोतरी

            बलौदाबाजार: नया साल जिलें में पर्यटन के क्षेत्र में बढ़ते संभवानाओ को लेकर आया है। साल के अंतिम दिन सोनाखान इको टूरिज्म पर्यटकों से गुलजार रहा। विगत दिनों सोनाखान में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा प्रारंभ किए गए ट्रैकिंग एवं कैम्पिंग को अच्छा प्रतिसाद मिल रहा है। शहीद वीर नारायण सिंह की जन्मभूमि सोनाखान में 31 दिसम्बर नाइट नये वर्ष के जश्न में स्थानीय पर्यटन समिति द्वारा पर्यटकों के समूहों को पहली कैम्पिंग करवाया गया है। जिससे करीब 14 पर्यटक शामिल हुए। उक्त टीम को जिला प्रशासन के सहयोग एवं ग्राम सभा से गठित स्थानीय पर्यटन समिति के द्वारा सोनाखान कैंपसाइट में कैम्पिंग करवाया गया है। इससे स्थानीय ग्रामीणों को रोजगार मुहैया हो रहा है। सोनाखान कैंपसाइट का क्षेत्र पहाड़ों से घिरा हुआ है। पर्यटक नदी पार करके रेतीले क्षेत्र में कैंपिंग का आनंद उठा सकते हैं यह क्षेत्र बर्ड वाचिंग के लिए भी अति उत्तम है।


                          Hot this week

                          कोरबा: मुख्यमंत्री की घोषणा पर कोरबा में नवीन सर्किट हाउस निर्माण को मिली मंजूरी

                          311.29 लाख रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति; रामपुर आईटीआई, डिंगापुर...

                          Related Articles

                          Popular Categories