CG: छह सिंचाई योजनाओं के लिए 19.48 करोड़ रूपए स्वीकृत….

            रायपुर: छत्तीसगढ़ शासन ने प्रदश की छह विभिन्न सिंचाई परियोजनाओं के कार्यों को कराने के लिए 19 करोड़ 48 लाख 98 हजार रूपए स्वीकृत किए हैं। योजना के पूरा होने से 995 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा मिल सकेगी। स्वीकृत सिंचाई योजना में  गौरेला केंवची व्यपवर्तन योजना के शाीर्ष कार्य के सुदृढ़ीकरण एवं नहरों में सीमेंट कांक्रीट लाईनिंग कार्य के लिए दो करोड़ 70 लाख 45 हजार रूपए स्वीकृत किए गए हैं। योजना के पूरा होने से 98 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा मिल सकेगी। इसी तरह गौरेला की तिपान नदी व्यपवर्तन के नहरों का सीमेेंट कांक्रीट लाईनिंग कार्य के लिए तीन करोड़ 65 लाख 40 हजार रूपए स्वीकृत किए गए है। योजना के पूरा होने से 350 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा मिल सकेगी। सेंदरीपानी जलाशय योजना के शीर्ष कार्य का सुदृढ़ीकरण एवं नहरों में सीमेंट कांक्रीट लाईनिंग कार्य के लिए दो करोड़ 82 लाख 69 हजार रूपए स्वीकृत किए गए हैं। योजना के पूरा होने से 249 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा मिल सकेगी। बिलासपुर जिले के पकरिया जलाशय योजना के शीर्ष कार्य का सुदृढ़ीकरण एवं नहरों में शेष सीमेंट कांक्रीट लाईनिंग कार्य के लिए तीन करोड़ 47 लाख 10 हजार रूपए स्वीकृत किए गए हैं। योजना के पूरा होने से 298 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा मिल सकेगी। इसी तरह से जल संसाधन कालोनी पेण्ड्रारोड परिसर स्थित कार्यालय भवन एवं आवासी भवन का नवीनीकरण  कार्य एवं सीमेंट कांक्रीट सड़क नाली निर्माण तथा नवीन विद्युत वायरिंग कार्य के लिए तीन करोड़ 85 लाख 19 हजार रूपए स्वीकृत किए गए हैं। बिलासपुर स्थित मुख्य अभियंता कार्यालय, कुदुदण्ड, नूतन, सकरी आवासीय परिसर का जीर्णोद्धार एवं मरम्मत कार्य एवं उप संभागीय कार्यालय के भवन निर्माण कार्य के लिए दो करोड़ 98 लाख 15 हजार रूपए स्वीकृत किए गए हैं।


                          Hot this week

                          Related Articles

                          Popular Categories